कविता पारख oppo_2 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा. वंडर सीमेंट लि. द्वारा सी.एस.आर. नींव इनिशिएटिव के तहत आज दिनांक 11.02.2025 को ग्राम पंचायत फाचर अहिरान में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड श्री नितिन जैन के निर्देशन में महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के सहयोग से वंडर सीमेंट परियोजना क्षेत्र के ग्रामां में निरंतर निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किये जा रहे है। ग्राम रसूलपुरा एवं फाचर अहिरान में शिविरों का आयोजन किया, जिनमें कुल 571 व्यक्तियों की नेत्र जांच कर परामर्श दिया गया। जिसमें 94 नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यकता अनुसार दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई। श्री जैन ने ग्रामवासियों से आहृन किया की वे अधिक से अधिक नेत्र परीक्षण करवाकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।वंडर सीमेंट लि. द्वारा सी.एस.आर. नींव इनिशिएटिव के तहत संचालित स्वच्छ गांव निरोगी गांव कार्यक्रम अन्तर्गत ग्रामों में आयोजित शिविरों में नेत्र परीक्षण तथा आवश्यकता होने पर दवाईयां एवं नजर के चश्मे भी निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे है। इसी क्रम में आगामी दिनांक 19 फरवरी को ग्राम बांसा एवं 20 फरवरी को ग्राम धनोरा में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा।शिविर में महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से शिविर प्रभारी श्री प्रकाश पोखरना, श्री प्रकाश जैन तथा नेत्र परीक्षण दल के श्री मनोज वैष्णव, श्री राहुल गर्ग, श्री विनोद महरिया, सुश्री भावना छीपा द्वारा नेत्र परिक्षण किया गया। इस दौरान शिविर में सरपंच ग्राम पंचायत फाचर अहिरान श्री विक्रम अहिर, पीईईओ फाचर अहिरान श्रीमती कोशल्या शर्मा, प्रधानाध्यापक रसूलपुरा श्री जगदीश मीणा, एएनएम रसूलपुरा श्रीमती प्रमीला परिहार, सीएचओ शहिद मन्सुरी, आशा श्रीमती ओमा अहिर तथा वंडर सीमेंट से श्री कुलदीप जैन द्वारा सहयोग किया गया। जिसमें बडी संख्या में ग्रामवासियां एवं समाज सेवकों ने भाग लेकर शिविर को सफल बनाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शान्तिनाथ जिनालय के प्रथम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से वंडर सीमेंट लि. के सहयोग से ग्राम फाचर अहिरान एवं रसूलपुरा में निःषुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्ष षिविर का आयोजन