24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर में बिजनेसमैन की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 33 लाख रुपए लूट के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मास्टर माइंड संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप 23 दिन से फरारी काट रहा था। उस पर पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पूछताछ में सामने आया कि पुलिस से बचने के लिए संदीप राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में घूमता राह। लूट की राशि उसने कुल्लू- मनाली और शिमला में मौज-मस्ती में उड़ाई और लोन पर ली गई थार कार का लोन भी लूट की राशि से ही चुकता किया। जयपुर लौटते ही वह पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया। घटना 1 मार्च की बताई जा रही है। विद्याधर नगर में बिजनेसमैन गर्व खंडेलवाल शाम करीब 5 बजे धनश्री टावर में व्यापारी आशीष पेडीवाल के पास आया। उसने आशीष पेडीवाल से 33 लाख रुपए लिए और बैग में रखकर रवाना हुआ। बाहर निकल कर पार्किंग में ही गया था कि तीन बदमाश आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर झपट्टा मार कर 33 लाख रुपए लूट लिए। तीनों ने लूट का हिस्सा बांट लिया और मास्टर माइंड संदीप सिंह के हिस्से में सबसे ज्यादा पैसा आया। पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपए का इनाम रखा। जयपुर के हाथोज इलाके में जैसी ही फरारी काट व धर पर पहुंचा, पुलिस ने उसकी अच्छी आवभगत कर ली। अधिकारी गणेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने संदीप सिंह को धर दबोचा व विद्याधर नगर पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है कि लूट की राशि को मौज मस्ती में उड़ाते हुए वह 5 राज्यों में घूमता रहा। इस दौरान लूट के रुपयों से महंगे शौक पूरे किए। महंगे होटलों में रूका। इस मामले में पुलिस ने सुनील महावर और मनोज कुमार कुमावत, कर्मवीर मीणा को गिरफ्तार पहले ही कर लिया था। आरोपियों ने बताया कि लूट की साजिश मास्टर माइंड कैफे मालिक संदीप सिंह ने बनाई। उसने अपने परिचितों को बुलाया था और मालामाल होने का ऑफर दिया। व्यापारी आशीष पेडीवाल के यहां काम करने वाला सुनील महावर भी इस लूट में शामिल हो गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बागियों की टोली, कमल संग हो’ली, राजसमंद पूर्व सांसद ईडवा सहित चार निर्दलीयों ने थामा भाजपा का दामन राजस्थान में हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा:आज रात से प्रदेश के 30 टोल प्लाजा पर करना होगा 10% तक ज्यादा भुगतान