24 न्यूज अपडेट, जयपुर। अमेरिका में राजनीतिक स्थिरता और युद्ध थमने की संभावनाओं के बीच सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। दीपावली पर लोगों की जेब काटने के बाद भारतीय बाजार में एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला अब तक जारी है। दीपावली के बाद के 7 दिन के आंकडें चौंकाने वाले हैं। गुरुवार को स्टैंडर्ड सोने की कीमत 3200 रुपए घटकर 78 हजार 800 रुपए पर पहुंच गई है। जबकि चांदी प्रति किलो की कीमत में 8400 रुपए की कमी आई है। इसके बाद एक किलो चांदी की कीमत घटकर 93 हजार रुपए पर पहुंच गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि दुनियाभर में अमेरिका के चुनाव से पहले अस्थिरता का माहौल था। इसकी वजह से वैश्विक तौर पर कीमती धातुओं की डिमांड बड़ी हुई थी। लेकिन अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की एक तरफ जितने वैश्विक बाजार में स्थिरता ला दी है। इससे न सिर्फ शेयर बाजार में तेजी आई है। बल्कि, सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यह गिरावट अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकती है। हालांकि इसके बाद भारतीय बाजार में वेडिंग सीजन शुरू होने से एक बार फिर तेजी का दौर देखने को मिल सकता है। जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78 हजार 800 रुपए पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 73 हजार 200 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 59 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 47 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 93 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबल इंजन में चोरों की मौज : जयपुर में भाजपा महिला नेता की चेन तोड़ी, धक्का देकर गिराई स्कूटी उपचुनाव – 7 जिलों में 92.68 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री जब्त, दौसा में सबसे ज्यादा