
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . विज्ञान समिति, उदयपुर की चल विज्ञान प्रयोगशाला (Mobile Science Lab) ने उदयपुर के निकटवर्ती ग्राम लखावली में जाकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 11 व 12 विज्ञान के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के महत्त्वपूर्ण सिद्धांतों की रोचक जानकारी दी।
विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इन्दिरा इनफर्टिलिटी प्रा. लि द्वारा वित्त पोषित इस चल विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरणों से प्रयोग करके सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रकाश का परावर्तन-अपवर्तन, संवेग संरक्षण, तरंगों के प्रकार-गमन, विद्युत चुम्बकीय प्रेरण, वर्नियर कैलिपर्स, स्क्रूगेज, स्फेरोमीटर द्वारा मापन , माईक्रोस्कोप मे केन्द्रक देखना, शरीर संरचना विज्ञान के प्रयोग देखे समझे एवं स्वयं ने किये।
इस दौरान विज्ञान समिति कुल प्रमुख डा. के. एल कोठारी, अध्यक्ष डॉ के पी तलेसरा, श्रीमती रेणु भण्डारी , प्रकाश तातेड़ , डा आर के गर्ग , डा विमल शर्मा, शांती लाल भंडारी ने अलग अलग समूहों मे विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का निराकरण किया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती मंजुलता परिहार, श्रीमती मीना मेहता, रवीन्द्र सिंह राव, श्रीमती अनुकम्पा सनाढ्य , श्रीमती निर्मला मेधवाल सहित विज्ञान समिति सचिव वर्धमान मेहता, डॉ अरूण अग्रवाल एवं सहयोगी तकनीशियनों का सराहनीय योगदान रहा

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.