24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रॉयल्टी ठेकेदार जितेंद्र सिंह के साथ मारपीट, लूट और वाहन छीनने की घटना में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 4 फरवरी की है जब सुखा नाका हाईवे पर एक डंपर को रोकने के बाद ठेकेदार और उनके साथी विजय सिंह पर आरोपियों ने हमला किया। स्कॉर्पियो कार से आए सुरेश और उसके साथियों ने ठेकेदार पर कार चढ़ाने की कोशिश की और फिर लात-मुक्कों से मारपीट कर ठेकेदार की कार और 2,60,000 रुपये नगद लूट लिए। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा एवं वृताधिकारी छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में टीम गठित की गई। तकनीकी और आसूचना सहयोग के माध्यम से मुख्य अभियुक्त सुरेश पुत्र गंगाराम, पुरण पुत्र मोठीराम, अनिल पुत्र रोशन लाल, हुक्मीचंद पुत्र केशुलाल और अजय पुत्र मुरारी लाल को डिटेन कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल, हुक्मीचंद और अजय को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि सुरेश और पूरण का पीसी रिमांड लिया गया है। कार, मोबाइल फोन और नगद राशि की बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पते सभी लकड़वास और उमरड़ा क्षेत्र से हैं। टीम प्रभारी थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम में रेणु खोईवाल, पर्वत सिंह, नरपत सिंह, भारमल, राकेश नेहरा, शंकर लाल और साइबर सेल के लोकेश रायकवाल शामिल थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading