24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रॉयल्टी ठेकेदार जितेंद्र सिंह के साथ मारपीट, लूट और वाहन छीनने की घटना में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 4 फरवरी की है जब सुखा नाका हाईवे पर एक डंपर को रोकने के बाद ठेकेदार और उनके साथी विजय सिंह पर आरोपियों ने हमला किया। स्कॉर्पियो कार से आए सुरेश और उसके साथियों ने ठेकेदार पर कार चढ़ाने की कोशिश की और फिर लात-मुक्कों से मारपीट कर ठेकेदार की कार और 2,60,000 रुपये नगद लूट लिए। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा एवं वृताधिकारी छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में टीम गठित की गई। तकनीकी और आसूचना सहयोग के माध्यम से मुख्य अभियुक्त सुरेश पुत्र गंगाराम, पुरण पुत्र मोठीराम, अनिल पुत्र रोशन लाल, हुक्मीचंद पुत्र केशुलाल और अजय पुत्र मुरारी लाल को डिटेन कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल, हुक्मीचंद और अजय को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि सुरेश और पूरण का पीसी रिमांड लिया गया है। कार, मोबाइल फोन और नगद राशि की बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पते सभी लकड़वास और उमरड़ा क्षेत्र से हैं। टीम प्रभारी थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम में रेणु खोईवाल, पर्वत सिंह, नरपत सिंह, भारमल, राकेश नेहरा, शंकर लाल और साइबर सेल के लोकेश रायकवाल शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धोल की पाटी स्थित एक्में सोसायटी में तीन दिवसीय सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 8 से देश भर के युवा इतिहासकार करेंगे भारतीय इतिहास, संस्कृति और संविधान पर मंथन