24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. मेवाड़ रेगर समाज प्रगतिशील सेवा संस्थान संभागीय छात्रावास एवं सामुदायिक भवन ढिकली देबारी पिंडवाड़ा रोड ने.हा 76 उदयपुर एवं अखिल भारतीय रेगर महासभा शाखा उदयपुर द्वारा निर्माणाधीन संभागीय छात्रावास पर हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम एवं नवनियुक्त गत दो वर्षों में अधिकारी, कर्मचारी एवं भामाशाह सम्मान समारोह मुख्य अतिथि श्रीमान ताराचंद जी जैन विधायक उदयपुर शहर एवं श्रीमान के.सी शर्मा जी सामाजिक कार्यकर्ता उदयपुर की गौरवमय उपस्थिति में रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर बलवीर सिंह जी रेगर एवं छात्रावास अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय रेगर महासभा जिला अध्यक्ष उदयपुर श्रीमान नानालाल जी चंगेरीवाल(पूर्व आयुक्त)द्वारा की गई। विधायक महोदय एवं उपस्थित समाजजनों द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,विधायक महोदय ने संबोधित करते हुए छात्रावास के निर्माण में आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा के निराकरण का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान मांगीलाल जी जेलिया जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय रेगर महासभा जिला राजसमंद,श्रीमान मंगनी राम जी बागोरिया,उपाध्यक्ष नगर पालिका भिंडर,श्रीमान जानकी लाल जी तौलिया,बगदी लाल जी बागोरिया(मेवाड़ के सिरमौर भामाशाह),मेवाड़ कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्रीमान रामलाल जी जाटोलिया,श्रीमान अंबालाल जी सेरसिया चित्तौड़गढ़,श्रीमान रामलाल जी हिनूनिया उपाध्यक्ष रेगर सेवा संस्थान राजसमंद,पूर्व संयोजक एवं भामाशाह श्रीमान मदन लाल जी ढढोरिया,श्रीमान शंकर लाल जी जिंगोनिया सचिव अखिल भारतीय रेगर महासभा उदयपुर,श्रीमान प्यारेलाल जी, जलुथरिया जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय रेगर महासभा चित्तौड़गढ़,श्रीमान रामचंद्र जी पलिया उपाध्यक्ष छात्रावास चित्तौड़गढ़,रहे।बगदीलाल जी बागोरिया(सचिव साहब)एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा छात्रावास में एक कमरे के निर्माण की घोषणा की गई।इस दौरान बीएसएनल में कार्यरत दुर्गा प्रसाद जी रेडिया एवं उनकी धर्मपत्नी मधु जी नवल द्वारा भी एक कमरे के निर्माण की घोषणा की गई।दोनों ही भामाशाह एवं उनके परिवार का छात्रावास कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।साथ साथ एक कमरे को लाइब्रेरी के रूप में रूपांतरित करने की घोषणा राजसमंद निवासी डॉक्टर प्रकाश चंद्र जी मजीवाल(कृषि वैज्ञानिक) एवं ₹21000 की घोषणा LIC राजसमंद कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्रीमान कैलाश चंद्र जी, चंगेरीवाल एवं ₹21000 श्रीमान शंकर लाल जी जिंगोनिया, 5100 सो रुपए की घोषणा श्रीमान सुरेश चंद्र जी, फुलवारियां जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय रेगर महासभा जिला राजसमंद द्वारा की गई।उद्बोधन के दौरान श्रीमान मांगीलाल जी जेलिया साहब द्वारा आज के नवयुवकों को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आहवान किया।युवा ही आधुनिक समाज के निर्माण करता होंगे।अंबालाल जी सेरसिया द्वारा उद्बोधन के दौरान समाज के युवाओं,मातृशक्ति बहनों एवं समाज जनों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ तर्क करके जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की गई,मेवाड़ कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्रीमान रामलाल जी जाटोलिया ने समाज को एकजुट होने की बात कही।सभी अतिथियों ने छात्रावास के हित में बात करते हुए पूर्ण रूप से सहयोग की भावना व्यक्त की।अंत में छात्रावास अध्यक्ष नानालाल जी चंगेरीवाल एवं महामंत्री श्रीमान बंसीलाल जी बडारिया द्वारा सभी अतिथियों एवं मेहमानों तथा भामाशाहों का स्वागत सम्मान कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस दौरान छात्रावास कमेटी के कोषाध्यक्ष सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर, सोहनलाल जी चंगेरीवाल,श्रीमान जगदीश चंद्र जाटोलिया जी,महामंत्री श्रीमान बंसीलाल जी बडारिया,श्रीमान जगदीश चंद्र जी ढढोरिया उदयपुर,प्रवक्ता इंजीनियर श्रीमान चौथमल जी रेडिया,पूर्व विधि सलाहकार श्रीमान खूबी लाल जी बडारिया,उपाध्यक्ष श्रीमान गमेर लालजी जलूथरीया,श्रीमान नाथू लाल जी कुराबड,छात्रावास कार्यकारिणी के श्रीमान शिवलाल जी, ,सेवानिवृत्त वैज्ञानिक श्रीमान पन्नालाल जी नोगिया,नर्सिंग अधिकारी कैलाश जी, सुकरिया,नारू लाल जी सेरसिया कोषाध्यक्ष छात्रावास चित्तौड़गढ़,रामलाल जी मौर्य, वरिष्ठ अध्यापक उदयपुर,प्रचार प्रसार मंत्री प्रकाश चंद्र जी मौर्य,दिनेश जी पटवारी,उपाध्यक्ष लक्ष्मण जी, नोगिया उदयपुर,भजु लाल जी प्रधानाध्यापक चित्तौड़गढ़,सहायक अभियंता भास्कर जी रेगर,दीपक जी जाटोलिया,मोहन जी जाटोलिया,मांगीलाल जी सुकरिया,सेवानिवृत्त Exn गजानंद खांडेकर,शांतिलाल जी करोतिया उदयपुर,बैंक मैनेजर प्रकाश चंद्र जी रेगर उदयपुर,जिला महासचिव उषा मौर्य,सुशीला रेगर,शायरी देवी जी जेलिया,लक्ष्मी सुकरिया,एवं सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता,मातृशक्ति समाज के युवा साथी,एवं समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर चौथमल रेडिया एवं इंजीनियर भगवती लाल जी मोर्य जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय रेगर महासभा राजसमंद द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खड़े ट्रेक्टर से चाबी निकालने का किया प्रयास, टायर के नीचे दबने से युवक की मौत सेल्फी के चक्कर में जान गंवा बैठे दो दोस्त, डूबने से मौत, टेबल टेनिस की प्रैक्टिस के बाद घूमने निकले थे