24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद जिले में केलवा थाना क्षेत्र के सार्दूल गांव में सफाई करते समय चालू ट्रेक्टर को बंद करने के लिए नीचे से आसरे से हाथ ऊपर घुमाया तो चाबी की जगह हाथ गियर पर चला गया और अचानक गियर लगने से ट्रेक्टर आगे सरक गया। ड्राइवर इससे पहिये के नीचे आ गया। गंभीर घायल अवस्था में आरके जिला चिकित्सालय व वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया। केलवा थाने के सहायक उप निरीक्षक कमलेंद्रसिंह ने बताया कि सार्दुल निवासी मुरलीलाल (32) पुत्र जीतू तेली ट्रेक्टर को स्टार्ट करने के बाद साफ-सफाई के लिए नीचे उतरा। ट्रेक्टर की सफाई करने के बाद खड़े चालू ट्रेक्टर को बंद करने के लिए चाबी घुमाने का प्रयास किया, तभी गियर पर हाथ चला गया। चाबी नहीं निकली और ट्रेक्टर चल पड़ा और नीचे खड़ा ड्राइवर ट्रेक्टर के बड़े टायर तले कुचला गया। एक हाथ व सिर में गंभीर चोट लग गई। उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में उपचार के दौरान मुरलीलाल तेली ने दम तोड़ दिया। केलवा थाने से पुलिस उदयपुर के एमबी चिकित्सालय गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद सार्दूल गांव में कोहराम मच गया है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading