24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू गुरुवार और शुक्रवार को उदयपुर, सिरोही और बांसवाड़ा की यात्रा पर आएंगीं। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति 3 अक्टूबर की सुबह वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगीं। वे यहां से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय आएंगी और विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू इसी दिन अपराह्न एयरपोर्ट पहुंचकर वायुमार्ग से मानपुर आबूरोड़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। वहां विविध कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात्रि विश्राम माउंट आबू में रहेगा। अगले दिन दोपहर मानगढ़ धाम बांसवाड़ा पहुंच कर विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगी। वहां से शाम को उदयपुर पहुंच कर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को डबोक एयरपोर्ट स्थित सभागार में एडवांस सिक्यूरिटी लाइजनिंग बैठक हुई। जिला कलक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजीव द्विवेदी की उपस्थिति में हुई बैठक में एयरफोर्स के अधिकारियों ने राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम के दौरान आगमन और प्रस्थान के दौरान सुनिश्चित किए जाने वाले प्रोटोकॉल, सुरक्षा बंदोबस्त आदि की संपूर्ण जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीआईएसएफ, सीआईडी आईबी, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण, रसद, चिकित्सा,जनसंपर्क, परिवहन, अग्निशमन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।राज्यपाल बागड़े 3 को उदयपुर मेंराज्यपाल हरिभाऊ बागडे गुरुवार 3 अक्टूबर की सुबह 10 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे सुबह महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत व अगवानी करेंगे और 11ः30 बजे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शरीक होंगे। राज्यपाल श्री बागड़े इसी दिन अपराह्न 3 बजे हेलीकॉप्टर से मानपुर आबूरोड़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।पंजाब के राज्यपाल 2 को उदयपुर मेंपंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बुधवार 2 अक्टूबर की शाम वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे गुरुवार 3 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और इसी दिन अपराह्न 3.20 बजे वायुयान से प्रस्थान कर जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नवरात्रि में हवन पूजा के साथ 201 कन्याओं का कन्या पूजन कार्यक्रम करेगा खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन आदमखोर पैंथर को देखते ही गोली मारने के आदेश, आठवां शिकार करने के बाद सेना मौके पर, लोगों में दहशत