24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान न्यास की और से 8 सितंबर 2024 को राज्य स्तरीय सिन्धी युवक युवती परिचय सम्मेलन गीता भवन जयपुर मे आयोजित किया जाएगा।सिन्धु सभा उदयपुर महानगर अध्यक्ष गुरमुख कस्तुरी एवं युवा ईकाई अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी हेतु सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र तीर्थाणी (अजमेर) एवं जोधराज तनवानी जिला अध्यक्ष चितोडगढ सनातन धर्म मंदिर शक्तिनगर उदयपुर मे उपस्थित हो कर सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के पूर्व अतिथियों एवं मातृ शक्ति द्वारा श्री झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का प्रारंभ किया। बैठक के मुख्य वक्ता सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र तीर्थाणी एवं चित्तोड़ जिले के अध्यक्ष जोधराज तनवानी कोउपरणा पहना कर स्वागत किया गया।सिन्धु सभा के प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन हरिशेवा उदासीन आश्रम भीलवाड़ा,व प्रेम प्रकाश श्री अमरापुर स्थान जयपुर मडलाचार्रय स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के साथ सन्तों महात्माओं के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से आयोजन किया जाएगा।सिन्धु सभा उदयपुर के महानगर अध्यक्ष नानक राम कस्तुरी एवं संगठन मंत्री जितेन्द्र तलरेजा ने बताया कि युवक युवती सम्मेलन मे अलग अलग वर्गों से पजियंन व परिचय कराया जाएगा। पजियंन पश्चात रंगीन स्मारिका का भी प्रकाशन कराया जाएगा। युवकों का पंजीयन 500 रुपया युवतियों के लिए शुल्क 200 रूपया राशि तय की गई है।सिन्धु सभा महिला ईकाई अध्यक्ष मोहिनी साधवानी एवं जया पहलवानी ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुग ने की। उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि सन्त महात्माओं के आशीर्वाद से यह सम्मेलन हो रहा है इसे सफल बनाने मे सभी पंचायतों एवं समस्त समाज को मिलकर सहयोग करना चाहिए।बैठक मे हेमन्त गखरेजा, मनोज कटारिया, रामचन्द्र चोटरानी, सुरेश खुराना, प्रेम तलरेजा, राजेश खत्रि, भगवान दास सचदेव, महेंद्र ठाकुर, किशन अछवानी, नरसिंह माधवानी,रमा खियाणी, लज्जा रामेजा, सुन्दरी छतवानी, सुनीता छतवानी, हेमा कोरानी, राधिका मोटवानी, जाग्रति रवानी आदि बड़ी संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित थीं।कार्यक्रम का संचालन गुरुमुख कस्तुरी ने किया एवं धन्यवाद राजेश खत्री ने दिया। राष्ट्र गान के साथ बैठक का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लेटेस्ट अपेडेट, शंकरलाल हत्याकांड ::: पोस्टमार्टम के बाद बॉडी पहुंच रही है झाड़ोल सीएचसी, कल सुबह गांव ले जाकर 9 बजे अंतिम संस्कार की संभावना, जो बंद करवाने जुट रहे थे, वे पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में, उदयपुर बंद वापस लिया उमानिता फाउंडेशन स्टेशनरी वितरित कर लाया बच्चो के चेहरों पर खुशी