कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा़। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा निंबाहेड़ा इकाई के पीईईओ मण्डलाचारण के शिक्षकों की बैठक जिला संगठन मंत्री डॉक्टर हीरालाल लुहार के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला प्रधानाचार्य प्रतिनिधि रवीन्द्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला संगठन मंत्री डॉ हीरालाल लुहार ने सम्बोधित करते हुएं कहा कि बैठक में राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 17-18 जनवरी 2025 को चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध सांवलिया धाम मण्डफिया में आयोजित होना प्रस्तावित है।उक्त सम्मेलन में क्षेत्र के शत प्रतिशत शिक्षको को सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया जाकर तन मन धन से सहयोग की अपील की है।मण्डलाचारण क्षेत्र के सभी शिक्षकों ने विश्वास दिलाया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में हम हमारी सामर्थ्य व क्षमता के अनुसार सम्मेलन में सहयोग करेंगे।बैठक में प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह सिसोदिया व्याख्याता श्याम सुंदर झंवर,योगेश कुमार कडे़ला, वरिष्ठ अध्यापक अब्दुल सत्तार, मोतीलाल मीणा,रामेश्वरलाल यादव,रजनी शर्मा,मदनलाल मीणा,नवनीत सिंह गहलोत सत्यनारायण दान चारण,सागर चारण,सुनीता जैन,मोहसीन खान, लोकेन्द्रसिंह पवन कुमार लक्ष्मणदान चारण,रेखा चारण सहित कार्मिक मौजूद रहे।जिला प्रतिनिधि रवींद्र सिंह सिसोदिया ने सभी कार्मिकों का आभार जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जावदा में आयोजित भागवत कथा में की शिरकत मानव जीवन में सदा से ही भागवत कथा की प्रासंगिकता रही हैष्कृपूर्व सहकारिता मंत्री आंजना, आंजना ने बारावरदा में आयोजित विराट श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया