कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालय बारावरदा यहां स्थित कथा स्थल श्री महावीर गौवर्धन गौ शाला पर आयोजित सप्त दिवसीय विराट श्रीमद् भागवत संगीतमय कथा में शनिवार को शिरकत कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
बारावरदा में स्थित श्री महावीर गौ शाला में समस्त सर्व धर्म समाज एवम् गौ भक्त जनों तथा गौ शाला ट्रस्ट मंडल द्वारा दिनांक 16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक विराट श्रीमद् भागवत संगीतमय कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर भागवत कथा में बड़ी संख्या में धर्म लाभ प्राप्त कर रहे धर्मप्रेमी बंधुओं को पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि मानव जीवन में सदा से ही भागवत कथा की प्रासंगिकता रही है और आने वाले सैकड़ों वर्षों तक भी श्रीमद भागवत कथा मानव जीवन का पथ प्रदर्शन एवं मार्ग दर्शन करती रहेगी।
यहां श्री महावीर गौवर्धन गौ शाला बारावरदा में आयोजित सप्त दिवसीय कथा के छठे दिन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवम् बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सरस दुग्ध डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जगपुरा ने कथा में शिरकत कर धर्म लाभ लिया। प्रारंभ में आयोजन समिति के त्रिलोक मोदी, संरक्षक अरविंद वया,गोपाल गुर्जर,पुष्कर,हरीश,यशवंत,कैलाश,दिनेश, रविन्द्र, राजकुमार, जितेंद्र, परमानंद,योगेश, भैरू लाल,नरेंद्र, पृथ्वीराज,विक्रम, अनिकेत, भोपराज एवं रूपलाल सहित ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारीयों द्वारा पुरुष सहकारिता मंत्री उदयलाल आज ना एवं सरस डेयरी के अध्यक्ष बद्रीलाल जाट का ओपर्णा ओढ़ाकर एवं मोतियों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। पूर्व मंत्री आंजना ने कथा वाचक श्रद्धेय साध्वी श्री रितु जी पांडेय का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य जन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए भक्तजन उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading