24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा । राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के अन्तर्गत राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य युवा महोत्सव 2024-25 का राज्य के समस्त ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर आयोजन किया जाना हैं। इस आयोजन की थीम विज्ञान प्रोद्योगिकी एवं नवाचार पर आधारित होगी। निंबाहेड़ा ब्लॉक आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विकास पंचोली ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य की दुर्लभ परंपरागत लुप्त कला एवं संस्कृति को संवर्धन, संरक्षण एवं प्रोत्साहन हेतु स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को प्रदर्शित करना। साथ ही राज्य के कला जगत एवं नवाचार के उभरते सितारों की खोज करना हैं। इसके अन्तर्गत राज्य के प्रतिभाशाली युवा, कलाकारों की खोज करके उन्हें सुविधा देकर अतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तैयार कर उनको स्वावलंबी बनाना इसका लक्ष्य हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं की आयु 1 अप्रेल 2024 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसमें अध्ययनरत एवं गैर अध्ययनरत युवा भाग ले सकते हैं। युवा महोत्सव ब्लॉक स्तर, जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर एक दिवसीय होगा, जबकि राज्य स्तर पर यह महोत्सव तीन दिवसीय होगा। राज्य में चयनित विजेता दल को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में वरियता दी जाएगी। इसके विजेता युवा राज्य सरकार की अनुशंषा पर अतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग ले सकेंगे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक सदस्य को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर इस महोत्सव का आयोजन 9 दिसंबर से किया जाना प्रस्तावित हैं।एसडीएम पंचोली ने बताया कि राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट पर अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं। वेबसाइट पर आइकन पर क्लिक कर अपना जिला एवं ब्लॉक सिलेक्ट कर प्रतिभागी अपना समस्त विवरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता हैं। उसके बाद उसकी प्रिन्ट निकालकर सीबीइओ या जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान थिमेटिक, कल्चरर, लाइफ स्कील, युवाकृति गतिविधियों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ ही विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के सहयोग से डिजिटल मेला का भी आयोजन किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण करें- आईजीपी राजेश मीणा, उदयपुर रेंज आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली अपराध गोष्टी पेंशनर्स समाज के वे दूत हैं, जो समाज में फैल रही विकृतियों को रोकने में सक्षम- कृपलानी