आसान रहा अंग्रेजी का पेपरउदयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक स्तर की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। सभी स्टूडेंट्स को चेकिंग के बाद परीक्षा सेंटर पर एंट्री दी गई। परीक्षा 30 मार्च तक होंगी। बता दें कि 12वीं के एग्जाम की शुरूआत 29 फरवरी से हो चुकी थी। पहले दिन का अंग्रेजी का पेपर आसान रहा व बच्चों ने इसे औसत दर्जे का पेपर बताया। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परीक्षाएं सुबह 8.30 से दोपहर 11.45 बजे तक होगी। एग्जाम के लिए राज्य में 6,144 सेंटर बनाए गए हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 19 लाख 39 हजार 645 परीक्षार्थी पंजीकृत है।। इनमें सीनियर सेकेंडरी के 8 लाख 66 हजार 270, सेकेंडरी के 10 लाख 62 हजार 341, वरिष्ठ उपाध्याय के 3671 एवं प्रवेशिका के 7063 विद्यार्थी शामिल हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड की ओर से कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश के 600 सेंटर्स पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। अजमेर बोर्ड कार्यालय से सीसीटीवी के जरिए परीक्षा केदो पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों के निर्देश पर फ्लाइंग टीम भी परीक्षा केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण करती है। परीक्षा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए बोर्ड कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर सम्पर्क किया जा सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाशिवरात्रि कल : चारों प्रहर होगी विशेष पूजा, लगेंगे बम-बम के जयकारे राजस्थान में दांतों के डाक्टर की होगी भर्ती