शुरू हुए अनुष्ठान, भक्त भी भोले बाबा के दर्शनों को बेकरार एकलिंगजी में चारों पहर होंगे 52 रुद्राभिषेकउदयपुर। महाशिवरात्रि पर भोले बाबा के दर्शनों के लिए भक्त आतुर हैं। भक्तों के स्वागत में शिवालयों में अनुष्ठान आज से ही आरंभ हो गए। सभी शिवालय आकर्षक रोशनी से नहा उठे हैं और भक्तों के दर्शन व महाप्रसाद की विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। उदयपुर में परम्परानुसार कैलाशपुरी स्थित मंदिर मेवाड के आराध्य देव एकलिंगजी के दर्शनों के लिए भक्तजनों का रेला उमड़ेगा। पूरे रास्ते जयकारों की गूंज रहेगी और माहौल भक्तिमय होगा। यहां पर महाशिवरात्रि का महोत्सव शुक्रवार रात्रि 10 बजे से मनाना जाएगा। श्री एकलिंगजी ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि महाशिवरात्रि को विशेष पूजा रात को 10 बजे से आरम्भ होगी जो चार प्रहर तक निरन्तर जारी रहेगी। दूसरे दिन शनिवार को सुबह 11.30 बजे से 12 बजे के बीच विशेष पूजा का समापन होगा। चारों प्रहर की पूजा में विशेष श्रृंगार एकलिंगजी का होगा। 460 किलो की पंचामृत सामग्री हर प्रहर में चढाई जाएगी। 52 रूद्राभिषेक भी होंगे। इधर, महाशिवरात्रि की सेवा में चारों प्रहर पैलेस के बैण्ड निरन्तर धार्मिक सुर लहरियां बिखेरते चलेंगे। महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में दर्शन शुक्रवार रात्रि 10 से दूसरे दिन शनिवार दोपहर तक निरन्तर खुले रहेंगे। दर्शनार्थी शनिवार सुबह 11.30 बजे तक महाशिवरात्रि के दर्शनलाभ ले सकेंगे, इसके चाद नियमित त्रिकाल पूजा आरम्भ होगी जिसके चलते सामान्य दर्शन शनिवार रात्रि 8 बजे तक लगातार खुले रहेंगे।अमरखजी में लेंगे विशेष मनोरथअम्बेरी में अमरखजी महादेव मंदिर में शिव रात्रि पर चारों प्रहर पूजन व अभिषेक का आयोजन यिका जाएगा। इस अवसर पर पंच मुखी विग्रह की झांकी सजाई जाएगी। आकर्षित रोशनी के साथ ही आगंतुक भक्तों व दर्शनार्थियों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। केदारेश्वर महादेव में केशवयम सेवा संस्थान की ओर से शिवरात्रि पर विशाल भंडारा आयोजित होगा। अध्यक्ष महेश बम्ब ने चताया कि इस दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर डॉ. प्रकाश चंद्र सहलोत, निर्मला सहलोत सेवाएं देंगे।गुप्तेश्वर में उमड़ेंगे भक्तजनउदयपुर के अमरनाथ गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि पर विशेष मनोरथ होंगे। महंत तन्मय वन महाराज के अनुसार गुरुवार से मन्दिर में दर्शन चालू हो गए जो सिलसलि शनिवार रात को 9ः15 बजे पट मंगल होने तक भक्तों की सुविधा के लिए जारी रहेगा। इससे पूर्व 4 बजे रूद्राभिषेक के बाद शिवरात्रि की पहली आरती सुबह 7ः15 बजे की जाएगी। शाम को 6ः15 बजे आराती के बाद रात्रि चतुर्थ प्रहर की विशेष पूजा शुरू होगी। शिव भोले सेवा समिति की ओर से राजेन्द्र जैन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर अशोक नगर मेनरोड स्थित हनुमान शिव मन्दिर में मनाई जाएगी। दक्षिण विस्तार हाऊसिंग बोर्ड सी बलॉक स्थित दक्षिणेश्वर महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुए। गुरुवार को मेहंदी की रस्म आयोजित की गई। शिवरात्रि पर सुबह विशेष पूजा अर्चना होगी।12 ज्योर्तिलिंग की शोभायात्रा निकलीशिव दल की ओर से गुरुवार को शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों की शोभायात्रा निकाली गई। शिव दल प्रमुख मनीय मेहता ने बताया कि प्रातः साढ़े 11 बाजे टाउन हॉल से शुरू होकर फतहसागर मार्ग स्थित बीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची व धर्मसमा हुई। शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण उटगाड़ियों पर डाले बजे 12 ज्योर्तिलिंग थे। भक्त नीलकंठ महादेव की पालकी लेकर चलेंगे। इसके अलावा 351 फिट का तिरंगा भी आकर्षण का केंद्र रहे।उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर 9 मार्च तक रहेगा वन वेमहाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेवाड़ के आराध्य एकलिंगजी के दर्शन के लिए शहर समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों शिव भक्त पैदल और वाहनों से कैलाशपुरी पहुंचेंगे। पर्व के एक दिन पहले गुरुवार शाम से बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा कर एकलिंगजी मंदिर पहुंचेंगे। 7 से 9 मार्च तक कैलाशपुर में मेला भी लगेगा। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रेफिक और पार्किंग व्यवस्थान का प्लान जारी किया है। डीएसपी वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि 7 मार्च को अपराह्न 4 बजे से 9 मार्च दोपहर 12 बजे तक शहर के भुवाणा बाइपास, मूणवास और झालों का गुड़ा तक उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे वन-वे रहेगा। आने-जाने वाहन एक लेन में ही चल पाएंगे।दूसरी लेन पैदल यात्रियों के लिए रहेगीृ। उदयपुर शहर से जाने और नाथद्वारा से आने वाले सभी तरह के वाहन नाथद्वारा से उदयपुर शहर आने वाले रोड पर आ जा सकेंगे। जबकि श्रीराम भोजनालय से बाघेला तालाब, कैलाशपुरी से गणेश होटल तक नो व्हीकल जोन रहेगा। कैलाशपुरी जाने वाले दर्शनार्थियों के चार पहिया व तीन पहिया वाहन मूणवास गांव से पहले सिरोया सीमेंट फैक्ट्री के पास खाली पड़ी जमीन और सड़क किनारे पार्क होंगे।इसके अलावा दुपहिया वाहन बाघेला तालाब से पहले श्रीराम भोजनालय के सामने और सड़क किनारे पार्क होंगे। नाथद्वारा की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग आनंद सागर होटल के पहले रहेगी। इसके अलावा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत सैकड़ों जवानों की ड्यूटी लगाई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन, गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच में ढिलाई पर जताया आक्रोश राजस्थान बोर्ड के 10वीं के एग्जाम शुरू, पहले दिन दिखा उत्साह