24 News Update उदयपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथसिंह 21 अप्रेल सोमवार को डबोक एयरपोर्ट आकर आबू रोड़ प्रस्थान करेंगे।जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री सिंह सोमवार सुबह 11.15 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मनपुर एयरस्ट्रिप आबूरोड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री सिंह शांति वन आबू रोड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात् अपराह्न 3.25 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 3.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को रक्षा मंत्री की यात्रा के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दमकल कर्मी सेना और पुलिस की तरह ही देश और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी – जिला कलक्टरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन लूट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार