24 न्यूज अपडेट राजसमंद। जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे और जिले की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया आदि उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार के संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों को लंबित रखने वाले विभागों को तुरंत निस्तारण करने की बात कही। कलक्टर ने सभी विभागों को तुरंत प्रभाव से ई-फाइल पोर्टल पर लंबित फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज या फाइल का निपटान शीघ्रता से किया जाए। जिला कलक्टर ने अधिकाधिक पौधारोपण करने पर जोर दिया और सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक आमजन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों को गंभीरता और समर्पण के साथ निभाएं और जिले की समृद्धि में अपना योगदान दें। इसके साथ ही बजट घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। बैठक में विभिन्न विभागों संबंधी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऋषि गालव और तुलसीदास की तपोभूमि गलता पीठ के महंत की नियुक्ति कोर्ट ने रद्द किया, अदालत ने कहा-गलता पीठ के अवधेशाचार्य स्वयंभू महंत बने हुए हैं, सरकार को पीठ टेकओवर करने के निर्देश 25 जुलाई को होने वाले रक्तदान शिविर के तहत किया वृक्षारोपण रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मार्निंग वाकर ग्रुप ने किया वृक्षारोपण