24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नीट परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है मगर उदयपुर में कांग्रेस केवल दस्तूरी आंदोलन कर रही है। कोई ठोस जंगी सिलसिलेवार प्रदर्शन नहीं हुए हैं। यह सब केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर हो रहा है। स्व प्रेरणा से कुछ भी होता दिखाई नहीं दे रहा है जबकि यह लाखों बच्चों ही नहीं देश के भविष्य का सवाल है। लंबे समय बाद आज फिर सोए हुए यूथ कांग्रेसजन जागे और उदयपुर में भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कल रेल रोको आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इस आंदोलन के चलते रेल को रोककर नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही परीक्षा को फिर से करवाने की मांग करेंगे। उदयपुर युवा कांग्रेस के हर्षवर्धन सिंह केलावत ने बताया कि नीट परीक्षा परिणाम के बाद पेपर लीक जैसे मामले बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा करते हैं। लाखों बच्चों का भविष्य दावं पर लग गया है लेकिन केन्द्र सरकार को इससे फर्क नही पड़ता हैं। सरकार भले ही इसमें जांच करवाने की बात कह रही हो लेकिन अभी तक इसमें दोषियों तक पुलिस पूरी तरह से शिकंजा कसने में नाकाम रही हैं। युवा कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड को रोकने के लिए रेल रोको आंदोलन कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहती है कि जो दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो ताकि आगे इस तरह से लाखों बच्चों का भविष्य खराब नहीं हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिक्षक संगठन कल करेगा अपनी मांगों को लेकर संयुक्त निदेशक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भारी पड़ गया वर्क-आउट : लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे दो युवक, बड़ी मशक्कत के बाद एक्सरसाइज की रोड से तोड़ा गेट गेट