Site icon 24 News Update

यूथ कांग्रेस फिर नींद से जागी, नीट निरस्ती की मांग पर कल रेल रोको शो

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नीट परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है मगर उदयपुर में कांग्रेस केवल दस्तूरी आंदोलन कर रही है। कोई ठोस जंगी सिलसिलेवार प्रदर्शन नहीं हुए हैं। यह सब केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर हो रहा है। स्व प्रेरणा से कुछ भी होता दिखाई नहीं दे रहा है जबकि यह लाखों बच्चों ही नहीं देश के भविष्य का सवाल है। लंबे समय बाद आज फिर सोए हुए यूथ कांग्रेसजन जागे और उदयपुर में भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कल रेल रोको आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इस आंदोलन के चलते रेल को रोककर नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही परीक्षा को फिर से करवाने की मांग करेंगे। उदयपुर युवा कांग्रेस के हर्षवर्धन सिंह केलावत ने बताया कि नीट परीक्षा परिणाम के बाद पेपर लीक जैसे मामले बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा करते हैं। लाखों बच्चों का भविष्य दावं पर लग गया है लेकिन केन्द्र सरकार को इससे फर्क नही पड़ता हैं। सरकार भले ही इसमें जांच करवाने की बात कह रही हो लेकिन अभी तक इसमें दोषियों तक पुलिस पूरी तरह से शिकंजा कसने में नाकाम रही हैं। युवा कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड को रोकने के लिए रेल रोको आंदोलन कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहती है कि जो दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो ताकि आगे इस तरह से लाखों बच्चों का भविष्य खराब नहीं हो।

Exit mobile version