24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के भूपालपुरा थाना पुलिस ने गंगू कुंड के समीप एक युवक को संदिग्ध अवस्था पकड़ा जिसके कब्जे से पिस्टल की मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। जांच अधिकारी भगवती लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आयड गंगू कुंड के समीप एक युवक सन्दिग्ध अवस्था मे घूम रहा है जिसके पास हथियार हो सकता है। सूचना पर पुलिस जाब्ता मोके पर पहुचा तो युवक की तलाशी ली तो उसके पास अवैध पिस्टल की मैगजीन ओर दी जिंदा कारतूस मिले। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिस्टल लेकर शक्तिनगर से जा रहा था तभी वहां से जाब्ता गुजरा, उसे लगा कि उसे पकड़ लिया जाएगा, ऐसे में उसने पिस्टल को छिपा लिया। बाद में यह पिस्टल एक व्यक्ति को मिली जिसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अरदिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस जांच में कर रही है कि आरोपी पिस्टल कहा से लाया और किस इरादे से वह हथियार लेकर घूम रहा था। हालांकि आरोपी पर पूर्व में भी कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज भी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर-11 उदयपुर के प्रागंण में परिण्डों का वितरण प्रताप गौरव केंद्र में शहरवासियों ने किया सामुहिक योगाभ्यास