Site icon 24 News Update

युवक को भेजा दो दिन के रिमांड पर, पिस्टल, मैग्जीन और जिंदा कारतूस बरामद

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर के भूपालपुरा थाना पुलिस ने गंगू कुंड के समीप एक युवक को संदिग्ध अवस्था पकड़ा जिसके कब्जे से पिस्टल की मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। जांच अधिकारी भगवती लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आयड गंगू कुंड के समीप एक युवक सन्दिग्ध अवस्था मे घूम रहा है जिसके पास हथियार हो सकता है। सूचना पर पुलिस जाब्ता मोके पर पहुचा तो युवक की तलाशी ली तो उसके पास अवैध पिस्टल की मैगजीन ओर दी जिंदा कारतूस मिले। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिस्टल लेकर शक्तिनगर से जा रहा था तभी वहां से जाब्ता गुजरा, उसे लगा कि उसे पकड़ लिया जाएगा, ऐसे में उसने पिस्टल को छिपा लिया। बाद में यह पिस्टल एक व्यक्ति को मिली जिसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अरदिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस जांच में कर रही है कि आरोपी पिस्टल कहा से लाया और किस इरादे से वह हथियार लेकर घूम रहा था। हालांकि आरोपी पर पूर्व में भी कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज भी है।

Exit mobile version