24 न्यूज़ अपडेट JAIPUR. रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-ढेहर का बालाजी (जयपुर) एक तरफा व ढेहर का बालाजी (जयपुर)-चूरू-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी:- गाडी संख्या 04701, श्रीगंगानगर-ढेहर का बालाजी (जयपुर) एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.03.25 को श्रीगंगानगर से 03.30 बजे रवाना होकर 14.30 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, एलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा, सिद्धमुख, सादुलपुर, चूरू, रामगढ शेखावाटी,फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ सीकर, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बें होगें। गाडी संख्या 09701, ढेहर का बालाजी (जयपुर)-चूरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.03.25, 20.03.25, 21.03.25, 23.03.25, 24.03.25, 25.03.25, 27.03.25, 28.03.25, 30.03.25, 31.03.25, 01.04.25, 03.04.25, 04.04.25, 06.04.25, 07.04.25, 08.04.25, 10.04.25, 11.04.25, 13.04.25, 14.04.25, 15.04.25, 17.04.25, 18.04.25, 20.04.25, 21.04.25, 22.04.25, 24.04.25, 25.04.25, 27.04.25, 28.04.25 व 29.04.25 को (31 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से 18.40 बजे रवाना होकर 23.30 बजे चूरू पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09702, चूरू-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.03.25, 21.03.25, 22.03.25, 24.03.25, 25.03.25, 26.03.25, 28.03.25, 29.03.25, 31.03.25, 01.04.25, 02.04.25, 04.04.25, 05.04.25, 07.04.25, 08.04.25, 09.04.25, 11.04.25, 12.04.25, 14.04.25, 15.04.25, 16.04.25, 18.04.25, 19.04.25, 21.04.25, 22.04.25, 23.04.25, 25.04.25, 26.04.25, 28.04.25, 29.04.25 व 30.04.25 को (31 ट्रिप) चूरू से 04.00 बजे रवाना होकर 09.00 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नींडर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, छोटा गुढा, रींगस, पलसाना, सीकर, लक्ष्मणगढ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ शेखावाटी व बिसाऊ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 11 डिब्बे होगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation Rpsc ने दिया विभिन्न परीक्षाओं हेतु संशोधन का अवसर : नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि में कर सकेंगे संशोधन विद्युत निगम : अभियंता संवर्ग सीधी भर्ती परीक्षा 11 व 12 अप्रैल को, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ रसायनज्ञ के 271 पदों की ऑनलाइन परीक्षा, तकनीशियन के 216 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 20 को