अचानक कलेक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीण दिखे खुश ग्रामीणों ने भी नहीं चुका मौका, कलक्टर को बताई अपनी अपनी समस्याएं समस्याओं को सुनकर कलेक्टर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश राजसमंद 24 मई। जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अत्यंत गंभीर दिखाई दे रहे हैं और अब आमजन से सीधा संवाद कर रहे हैं। गुरुवार को रात्रि चौपाल संपन्न करने के पश्चात शुक्रवार को सुबह-सुबह वे अचानक मोही ग्राम पंचायत की गलियों में पहुंच गए। यहां उन्होंने कई इलाकों में जाकर आम जन की समस्याओं के बारे में पूछा। जिला कलेक्टर ने पेयजल, विद्युत सप्लाई, चिकित्सा व्यवस्थाएं सहित विभिन्न विषयों पर आम जन से सीधा संवाद किया। जिला कलेक्टर ने विशेष तौर पर घरों में जाकर पेयजल व्यवस्था पर फीडबैक लिया साथी पानी की गुणवत्ता भी देखी। आमजन ने भी जिला कलेक्टर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिला कलेक्टर ने समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने मोही में स्थित गौशाला एवं नरेगा के जारी कार्यों का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी दिया। साथ ही यहां पंचफल उद्यान और चारागाह का मुआयना किया। भाना में खेल स्टेडियम का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ज्यादा दूध के लिए पशु आहार में खनिल लवण का समावेश जरूरी सुरूर में डूबा ड्राइवर, टायरों से भरा ट्रेलर लहरा कर पलटा, चालक-परिचालक गंभीर घायल