24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। मेनारिया समाज के राष्ट्रीय चुनाव का चौथा और अंतिम चरण रविवार को चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जॉन के मतदान के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम चरण का मतदान मेनारिया समाज की आसावरा माताजी स्थित धर्मशाला में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ । अंतिम दिन सैकड़ों की संख्या में समाज जन अपने अपने दावेदारों का समर्थन करने पहुंचे । अंतिम चरण में चित्तौड़ प्रतापगढ़ जॉन में 68.53 प्रतिशत हुआ जिसमें 4561 मतदाताओं में से 3126 ने अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव के बाद समाज को नया नेतृत्व मिला जिसमें समाज ने युवाओं को ज्यादा तवज्जों दी । अध्यक्ष पद के लिए धीरज पानेरी 100 वोटो से चुनाव जीते जबकि उनके सामने साढ़े 7 वर्षों से काबिज पूर्व अध्यक्ष जसराज मेहता को हराया । वही राष्ट्रीय महामंत्री पद पर भरत मेनारिया धीनवा और कोषाध्यक्ष पद पर ओंकार लाल मेनारिया जीते ।इधर आदि रात तक मतगणना को लेकर एहतियात के तौर पर चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर भदेसर पुलिस उप अधीक्षक अनिल शर्मा , थानाधिकारी भदेसर मोतीराम , थानाधिकारी भादसोड़ा, थानाधिकारी शंभूपुरा, थानाधिकारी मंडफिया मय जाप्ता तैनाती के साथ अलर्ट पर रहे । समाज के चुनाव में सबसे अधिक मतदान गिर्वा जॉन में हुआ जहां कुल 78 प्रतिशत मतदान हुआ वही सबसे कम मतदान चित्तौड़ प्रतापगढ़ जॉन में हुआ जहां 68.53 प्रतिशत मतदान हुआ।यह रहा चुनाव परिणाम :राष्ट्रीय कार्यकारिणी:राष्ट्रीय अध्यक्ष – धीरज पानेरी 100 मत से जीतराष्ट्रीय महामंत्री – भरत मेनारिया धीनवा – 397 मतकोषाध्यक्ष – ओंकार लाल तेजावत – 1566 मतगिर्वा जॉन उपाध्यक्ष : अर्जुन लाल मेहता – 211 मतगिर्वा जॉन मंत्री- भुपेश मेनारिया 21 मतवल्लभनगर उपाध्यक्ष- ओम प्रकाश मेनारिया-523वल्लमनगर मंत्री – यशवंत मेनारिया-185म0 प्र0 उपाध्यक्ष – प्रकाश चन्द्र पुरोहित 345म.प्र. मंत्री डमरलाल मेनारिया 122चितौड प्रतापगढ़ उपाध्यक्ष – दशरथ मेनारिया – 129चितौड़ प्रतापगढ़मंत्री – सत्यनारायण शर्मा-475कुल 71.66 प्रतिशत हुआ मतदानचुनाव अधिकारी सोहन मेनारिया ने बताया कि अखिल भारतीय मेनारिया समाज के चारों चरणों में कुल 71.66 प्रतिशत मतदान हुआ कुल 12167 मतदाता में से 8720 ने अपने मतों का प्रयोग किया। 10 नवम्बर को प्रथम चरण गिर्वा जॉन का मतदान हुआ जिसमें 2063 में से 1610 ने अपने मतों का प्रयोग किया वही द्वितीय चरण एमपी जॉन में 2710 में 1997 मत पड़े । तृतीय जॉन वल्लभनगर जॉन में 2833 में से 1987 ने मत डाला वही अंतिमचतुर्थ जॉन चित्तौड़ प्रतापगढ़ जॉन में 4561 में से 3126 ने मत डाला । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक दीया संस्कृति और संस्कार के नाम कार्यक्रम सम्पन्न *आज जाने क्यों याद आ गया- ‘द बर्निंग ट्रेन’ फिल्म का गाना -‘तेरी है जमीं, तेरा आसमां तू बड़ा मेहरबां तू कर…*