24 News Update उदयपुर। अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर के अनुसार मुस्लिम समाज आगामी शनिवार 7 जून 2025 को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएगा। इस मौके पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में सुबह 6ः15 बजे से 8ः15 बजे तक ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद मुस्लिम समाज 7, 8 और 9 जून तक क़ुर्बानी की रस्म अदा करेगा। अंजुमन के मोहसिन हैदर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी उदयपुर की तमाम मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज निर्धारित समय अनुसार अदा की जाएगी। समाज के सभी लोगों से शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई है।कब-कहां पर होगी नमाजप्रातः 6ः15 बजेकारवाड़ी मस्जिद, निलगरान मस्जिदप्रातः 6ः30 बजेदरखान वाड़ी मस्जिद, हाथीपोल पंचायती मस्जिद,प्रातः 6ः45 बजेमरियम मस्जिद लाल मगरी मुल्लातलाई, आयड़ लौहार कॉलोनी मदीना मस्जिद, हुसैनी मस्जिद लाल मगरी सवीनाप्रातः 7ः00 बजेमस्जिद दरगाह इमरत रसूल बाबा, पाण्डूवाड़ी मस्जिद (इन्तेजामिया कमेटी पंचायत), मस्जिद दीवानशाह कॉलोनी पटेल सर्कल, मस्जिद ताजुश्शरिया मुर्शीद नगर, सवीना गौसिया मस्जिद बरकत कॉलोनी, पहाड़ा बिलाली मस्जिद, मस्जिद हेलान नेहरू बाज़ारप्रातः 7ः15 बजेबड़ा बाजार चिल्ले की मस्जिद, महावतवाड़ी मस्जिद, मस्जिद रहमते आलम अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती, रहमानिया मस्जिद ईदगाह रहमान कॉलेनी, सवीना बड़ी मस्जिद, आयड़ ईदगाह, मस्जिद गौसिया कॉलोनी किशनपोल, मस्जिदे अली अहमद हुसैन कॉलोनी,प्रातः 7ः30 बजेमस्जिद गौसे आज़म कॉलोनी चित्रकुट नगर सवीना, मस्जिद खारां कुआं अंजुमन, मस्जिद फारूके आज़म कॉलोनी मुल्लातलाई, गांधी नगर पहाड़ा नूरानी मस्जिद, सिलावटवाड़ी बीच की मस्जिद, मस्जिद नूरूल इस्लाम सज्जनगर बी ब्लॉक 80 फीट रोड, गावं खेमली मस्जिद, रज़ा कॉलोनी बड़ी मस्जिद मुल्लातलाई, जहांगिरी मस्जिद सवीना सेक्टर 9, मस्जिद औवेश करनी दरगाह मस्तान बाबा मुल्लातलाई, मस्जिद अबु बकर सिद्दीक कल्लेसात, सिलावटवाड़ी उपर की मस्जिद, मस्जिद छीपा कॉलोनी मुल्लातलाई, देबारी जिंक कॉलोनी, मस्जिद अम्बावगढ दरगाह,प्रातः 7ः45 बजेथूर मस्जिद, कादरी मस्जिद आलू फैक्ट्री, मस्जिद सज्जनगर ए ब्लॉक, धोलीबावड़ी मस्जिद, अलीपूरा मस्जिद,प्रातः 8ः00 बजेचिश्तिया मस्जिद गरीब नवाज कॉलोनी रूपसागर, मस्जिद सौदागर बाबा दरगाह, मस्जिद कुतुबे आलम खांजीपीर, पलटन की मस्जिद, हिरण मगरी सेक्टर 5, मस्जिद मकबरा सुरजपोल, मस्जिद नूर नगरी, देबारी मस्जिद त्रिमुखी दरगाह, ईदगाह पुराना स्टेशन राणा प्रताप नगर, नूरानी मस्जिद डबोकप्रातः 8ः15 बजेचमनपूरा जामा मस्जिद Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation इंडेक्स कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्ट साझा करने में आएगी तेजीचुनाव आयोग की पहल विश्व पर्यावरण दिवस- हिन्दुस्तान ज़िंक 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी