24 न्यूज़ अपडेट राजसमन्द। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए स्कुलों में सड़क सुरक्षा से सम्बधित जागरूक्ता कार्यक्रम किए जाए। इसमें सभी स्कुलों की प्रार्थना सभा में हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने हेतु बच्चों को प्रेरित किया जाए। अध्यक्ष महोदय ने टोल नाकों को निर्देशित किया कि अभी मानसून में रोड़ पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे दुर्घटना की अत्यधिक सम्भावना रहती है। अतः एक वाहन द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग कर इन पशुओं को रोड़ से हटाया जाए एवं पशुओं के सींगों एव गले में रिफलेक्टर लगवाए जाए।मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड द्वारा गुड सेमेरिटन का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु टोल नाकों पर बैनर एंव पोस्टर लागाए जाए जिसमें सड़क दुर्घटना मंे घायल व्यक्ति की मदद करने पर प्रोत्साहन राशि 10,000 कर दी है। अतः सभी को सड़क दुर्घटना में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा कर मदद करनी चाहिए व्यक्तिगत जानकारी देना आवश्यक नहीं, अस्पताल में रूकने की आवश्यक नहीं है। जिन स्थानों पर पिछले तीन वर्ष में दुर्घटना बहुत अधिक हुई है वहां का सर्वे कर घुमावदार मोड़, ब्लेक स्पॉट को सही किया जाए, रोड़ साईन लगवाए जाए। सड़क किनारे झाड़िया काटने, रपट पर चेतावनी बोर्ड/फ्लड़ गेज लगवाने के लिए निर्देशित किया। देसुरी की नाल पर चर्चा में अधीक्षण अभियंता अमरचन्द द्वारा बताया गया कि देसुरी की नाल में दुर्घटना रोकने हेतु सुरक्षा दिवार व प्रोपर साईन बोर्ड लगवा दिये गए है। बैठक में द्वारकाधीश मंदिर तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया जाए। बैठक में पुलिस विभाग से राहुल जोशी, पी॰डब्लू॰डी॰ अमरचन्द बकोलिया, परिवहन विभाग से डॉ॰कल्पना शर्मा, एन॰एच॰ए॰आई॰ से वीरेन्द्र जायसवाल, एस॰यू॰टी॰पी॰एल॰ आनन्द वाघेला एवं अन्य ने भाग लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिले में फुटबॉल में एक नया अध्याय प्रारंभ मेवाड़ स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विधाथियो के द्वारा तिरंगा रैली निकाली _बासेड़ा