कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार जिला हज कमेटी एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला चिकित्सालय पीएमओ डॉ.कमलेश बाबेल के निर्देशन में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.आसिफ खिलजी द्वारा बुधवार को पवित्र शहर मक्का और मदीना के मुकद्दस सफर पर जाने वाले 25 हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला हज कमेटी के अध्यक्ष उबेद खान ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान निंबाहेड़ा के 18, चितौड़गढ़ के 4, मंगलवाड़ के 2 व प्रतापगढ़ के 1 हज यात्री सहित कुल 25 हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर अकील अहमद,एल टी इरशाद अहमद सहित लैब और एक्सरे स्टाफ ने जांचों में अपनी सेवाएं देते हुए सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर हाजी अख्तर पटेल,हाजी भूरू जागीरदार, हाजी कल्लू बा,उबेद खान, मतलूब अजमेरी,सादिक हुसैन,इमरान खान,अब्दुल कलाम एडवोकेट,पत्रकार शकील अहमद,अनीस अहमद शेख,जमील खान भाया बैटरी आदि हज खिदमत कमेटी से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation करुणा इंटरनेशनल केंद्र के तत्वाधान में हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर दिव्या ज्योति जागरण संस्था उदयपुर द्वारा एकदिवसीय कार्यक्रम 100 रुपये माइक्रो डोनेशन देकर भाजपा के सक्रिय सदस्य बने विधायक कृपलानी