60 से अधिक स्टॉल्स, प्रतियोगिताएं, हेल्थ कैंप और ‘शीरोज़ ऑफ उड़ान अवॉर्ड’ होंगे मुख्य आकर्षण


24 News Update उदयपुर, 7 जुलाई। महिला उद्यमिता और सशक्तिकरण को समर्पित तीन दिवसीय “कैट उड़ान एग्ज़िबिशन” का आयोजन 9 से 11 जुलाई तक 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन सभागार में किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कैट विमेन विंग उदयपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों को एक बड़ा मंच देना है। कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस एग्जिबिशन के माध्यम से महिला उद्यमियों को उनके उत्पाद आमजन तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि होंगे उपस्थित
एग्जिबिशन का उद्घाटन कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल, उपाध्यक्ष रंजीत खारी, रियल एस्टेट कमेटी कन्वीनर विपुल त्यागी, प्रेस व सोशल मीडिया प्रभारी स्मिता आहूजा, कैट एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट मनोज गोयल, राजस्थान प्रदेश सचिव हेमंत प्रभाकर, जनरल सेक्रेटरी आशीष ग्रोवर, नेशनल गवर्निंग काउंसिल (विमेन विंग) की रुचि प्रभाकर, राजस्थान ज़ोन एडवाइजर बिनु प्रभाकर तथा उदयपुर चैप्टर कोऑर्डिनेटर सुमन गोयल की उपस्थिति में होगा।
60 से अधिक स्टॉल्स और विशेष आकर्षण
एग्जिबिशन डायरेक्टर डॉ. सीमा सिंह भाटी ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में 60 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जिनमें रेडीमेड गारमेंट्स, बुटीक, ज्वेलरी, आर्ट एंड क्राफ्ट, होम डेकोर, फूड प्रोडक्ट्स और होममेड वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।
9 जुलाई: फैशन शो और बंपर हाउजी
9 जुलाई को हैंडमेड वस्त्रों का एक विशेष फैशन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें मॉडल्स इन पारंपरिक डिज़ाइनों को प्रस्तुत करेंगी। साथ ही कैट बंपर हाउजी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. स्वीटी छाबड़ा, तारीका भानु प्रताप सिंह, मीरा मजूमदार, कुसुम मेहता एवं कविता बलदेवा शामिल होंगी।
10 जुलाई: मेगा हेल्थ चेकअप कैंप व ‘शीरोज़ ऑफ उड़ान’ सम्मान
कोऑर्डिनेटर नयना जैन, विभा जैन और नेहा माहेश्वरी ने बताया कि 10 जुलाई को प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें BMI, BMD, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर की जांच व डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा रहेगी। इसी दिन दोपहर 3.30 बजे से ‘शीरोज़ ऑफ उड़ान अवॉर्ड’ समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उदयपुर की महिला संस्थाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दीप्ति माहेश्वरी, उदयपुर टूरिज्म हेड सुमित सरोज, मेवाड़ी बाईसा राव, समाजसेवी पुष्पा कोठारी, जेसीआई फाउंडर अर्चना शक्तावत, और रोटरी मीरा अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी विशेष अतिथि होंगी। साथ ही गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की स्वास्थ्य विषयक वार्ता भी आयोजित की जाएगी।
11 जुलाई: बच्चों के लिए क्राफ्टोमेनिया व आर्ट एंड कल्चर कार्यक्रम
सेक्रेटरी डॉ. सोनू जैन ने बताया कि 11 जुलाई को बच्चों के लिए क्राफ्टोमेनिया और आर्ट एंड कल्चर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिताएं और पुरस्कार
तीनों दिन विज़िटर्स के लिए कई प्रतियोगिताएं और आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं, जिससे उनका अनुभव और भी रोमांचक बनेगा।
आयोजन में सहयोग देने वाले संस्थान
इस आयोजन को सफल बनाने में ऐश्वर्या कॉलेज, फ्यूजन ग्रुप, ट्रीसोरी, डी प्लस शानदार, स्वर्णा सिल्वर, होटल गोरबंध, सिंह पंजाबी ढाबा, एनआईएफ ग्लोबल, बेला 21, अर्थ डायग्नोस्टिक, कॉस्मोडेंट, होटल कल्पश्री, आरोग्य वर्ल्ड ऑफ वेलनेस, तारा एग्जीबिशन, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज, वन टू ऑल, डी रिनोवेशओ, एवं आधार प्रोडक्ट प्रा. लि. का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन टीम की प्रमुख भूमिका
एग्जिबिशन को सफल बनाने में रजनी कौर, चयनिका गलूंडिया, कल्पना चोरडिया, डॉ. बलदीप शर्मा, कविता जैन, स्नेहा मलानी, गरिमा राठी, पूनम काबरा, कविता बलदेवा, नवनीत कौर छाबड़ा, मधु जयसवाल, शालिनी भटनागर, योगिनी दक, दीपमाला मेवाड़ा, एवं रुचि चोरडिया की सक्रिय भूमिका रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading