24 न्यूज अपडेट. जयपुर। सदर थाना पुलिस ने एक महिला को ब्लैकमेल और परेशान करने वाले कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे स्टेशन पर महिला को तंग कर रहा था, तभी निर्भया टीम मौके पर पहुंची और महिला से बातचीत की। महिला ने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती लेकिन वह काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। निर्भया टीम ने तुरंत आरोपी को डिटेन किया और उसे सदर थाने लेकर गई। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम कमलेश कुमार है, जो खुद को पत्रकार बता रहा था। जब पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की तो वे फर्जी निकले। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।ऑपरेशन गरिमा के तहत हुई कार्रवाईजयपुर पुलिस कमिश्नर और निर्भया नोडल प्रभारी के निर्देशानुसार ऑपरेशन गरिमा अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्भया टीम लगातार सिविल ड्रेस में गश्त कर रही है। बुधवार को राउंड के दौरान रेलवे स्टेशन के पास टीम ने एक महिला को एक युवक से बहस करते देखा। जब टीम ने महिला से बात की, तो उसने बताया कि पाली जिले के रोहट के आदर्श नगर निवासी कमलेश कुमार उसे काफी समय से परेशान कर रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसे जबरदस्ती साथ चलने के लिए कह रहा था, जबकि महिला उसे जानती तक नहीं थी।पत्रकार बनकर धमका रहा था आरोपीजब निर्भया टीम ने आरोपी से पूछताछ की, तो वह अपने आप को पत्रकार बताकर टीम को धमकाने लगा। उसने कहा कि वह पत्रकार है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। लेकिन जब दस्तावेजों की जांच की गई तो वह फर्जी निकला।पुलिस जांच जारीफिलहाल सदर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने और कितनी महिलाओं को इसी तरह परेशान किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजकीय कृषि महाविद्यालय खैरवाड़ा का भवन निर्माण इस वर्ष नवम्बर माह तक पूरा होना संभावित – उच्च शिक्षा मंत्री भरतपुर में थाना गहनौली मोड पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्व प्रभावी कार्रवाई