कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा. निम्बाहेड़ा दिनांक 03.09.2024 राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरुकता एवं सहभागिता के तहत रुडिप के अधीक्षण अभियन्ता मनीष अरोड़ा एव अधिशाषी अभियंता सत्यनारायण वर्मा के निर्देशानुसार आजवार्ड नंबर 3 इशकाबाद तेजाजी ग्राउंड में समुह चर्चा कर महिलाओ से अपने घर का जल अंकेक्षण करवाया गया जिसमें लगभग 98महिलाओ ने सहभागिता निभाई। कैप की सहायता सामुदायिक अधिकारी तनुजा मरेठा ने महिलाओ को परियोजना के तहत् शहर में किये जा रहे पेयजल के कार्यों की जानकारी देते हुए महिलाओ को जल की एक एक बूंद बचाने की जानकारी देते हुए महिलाओं को जल संरक्षित करने के लिये प्रेरित किया गया। तनुजा मरेठा ने महिलाओ को जेण्डर समान्ता के बारे में जानकारी देते हुए जल अंकेक्षण के बारे में बताया साथ ही जल की बचत के अनेक छोटे-छोटे घरेलु उपाय भी बताये इसके बाद श्री चन्देल ने महिलाओ द्वारा चित्रों के माध्यम से उनके घर का जल अंकेक्षण करवाया गया जिसमें उनके द्वारा पेयजल, हाथ धोने, नहाने, बर्तन धोने एवं सफाई के लिए उपयोग में लिए जाने वाले जल के बारे में जानकारी को लिखा गया। कार्यक्रम में सोशल आउटरीच टीम से दीपिका,तनिषा,सपना ने अपनी सहभागिता निभाई Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गंभीरी बांध हुआ फूल,चादर चलना भी आरम्भ राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा निम्बाहेडा़ के चुनाव 13 सितम्बर शुक्रवार को होंगे