कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा़ , राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय )उपशाखा निम्बाहेडा़ का एक दिवसीय अधिवेशन और उपशाखा के वार्षिक निर्वाचन 13 सितंबर 2024 शुक्रवार को होंगे। उपशाखा के डॉक्टर हीरालाल लुहार ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के संभाग उपाध्यक्ष व जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र सुथार ने चित्तौड़गढ़ की विभिन्न उपशाखाओं में वार्षिक निर्वाचन को लेकर विज्ञप्ति जारी की है। उपशाखा के रवीन्द्र सिंह सिसोदिया व सुरेशचंद्र कुम्हार ने बताया कि उपशाखा निम्बाहेडा़ के वार्षिक निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से एसडीएम कोर्ट के पीछे पेंशनर भवन निम्बाहेडा़ में चुनाव अधिकारी पूरणमल लोहार प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य और पर्यवेक्षक रमेशचंद्र पुरोहित संभाग संयुक्त मंत्री के पर्यवेक्षण में होंगे।निर्वाचन में भाग लेने वाले संगठन के सदस्य 13 सितंबर शुक्रवार को प्रातः 09 बजे से नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। उपशाखा निम्बाहेडा़ में विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन होने है जिनमें सभाध्यक्ष एक , उपसभाध्यक्ष दो, अध्यक्ष एक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक, उपाध्यक्ष-दो (पुरुष-महिला) मंत्री-एक, महिला मंत्री-एक, कोषाध्यक्ष एक एवं सदस्य अध्यापक सदस्य एक, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य एक, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य-एक, प्राध्यापक सदस्य-एक प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य सदस्य-एक (माध्यमिक शिक्षा), कम्पूटर अनुदेशक सदस्य-एक, संस्कृत शिक्षक सदस्य एक (संस्कृत शिक्षा विभाग से), महिला शिक्षक सदस्य-एक, पंचायत शिक्षक सदस्य एक, प्रयोगशाला सहायक सदस्य एक, शारीरिक शिक्षक सदस्य एक, पुस्तकालयाध्यक्ष सदस्य एक,सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य एक, प्रबोधक सदस्य-एक के लिए निर्वाचन होने हैं।साथ उपशाखा से जिला महासमिति और प्रदेश महासमिति सदस्य के लिए भी निर्वाचन होना है। कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित उपशाखा के सदस्यता अभियान प्रभारी रवीन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधानाचार्य नंद सिंह राणावत प्रदेश महिला कार्य प्रकोष्ठ की प्रदेश सदस्या पवन शेखावत, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य मदन लाल जोशी पूर्व शैक्षिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर हीरालाल लुहार पूर्व अध्यक्ष निर्भय राम धाकड़, गोपाल तिवारी पूर्व मंत्री निर्भय राम धाकड़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर तोतला पन्नालाल लखारा ,गोपाल कुमावत दीपिका शर्मा डॉ सुरेश चंद्र कुमावत प्रकाशचंद्र जांगिड़ सहित ने उपशाखा निम्बाहेडा़ के सभी सदस्यों से निर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित होने का आग्रह किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिलाओ ने किया घरों का जल अंकेक्षण उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास परकनेरा में मेवाड़ रत्न महाराणा प्रताप की 12 फीट ऊंची अश्वारूढ़ प्रतिमा का करेगी अनावरण