कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा । मकर संक्रांति पर्व पर आमजन ने दान पुण्य मैं आस्था दिखाते हुए गौशालाओं में गायों को गुड एवं हरा चारा खिलाया तो कहीं-कहीं निर्धनों को कपड़े बांटे और भोजन कराया। गायों को चारा खिलाने के लिए श्री सांवरिया गौशाला में आमजन की भारी भीड़ देखी गई इसमें महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ गौ सेवा के उद्देश्य से गायों को चारा खिलाया। सांवरिया गौशाला में हरा चारा बेचने वालों ने बताया कि संक्रांति पर प्रतिदिन की तुलना में काफी अधिक हजारों रुपए के चारे की बिक्री हुई। मकर संक्रांति पर्व पर स्नान एवं दान का विशेष महत्व रहता है इसके चलते क्षेत्र की जनता को द्वारा अलग-अलग जगह पर दान पूण्य करते देखा गया। कुछ वर्षों पूर्व मकर संक्रांति पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गिल्ली डंडा, सितोलिया, मारदड़ी जेसे पारंपरिक खेल खेले जाते थे । लगभग हर गली मोहल्लों में बच्चों और युवा वर्ग द्वारा संक्रांति पर दिनभर बड़े उत्साह के साथ पारंपरिक खेल खेलते थे। लेकिन बदलते युग के परिवेश में पारंपरिक खेल नदारत हो गए हैं तथा इनमें किसी की रुचि दिखाई नहीं देती। अब उनकी जगह मुख्य रूप से क्रिकेट मैं ले ली है। इसके साथ ही लोगों की व्यस्ततम दिनचर्या के चलते मकर संक्रांति के दिन कहीं कहीं पर ही कुछ बच्चों और युवाओं को खेल खेलते देखा जा सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट लि. एवं शिक्षा विभाग द्वारा उपखण्ड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित मकर सक्रांति पर्व पर सुभाष चौक पर निराश्रितों को करवाया निःशुल्क भोजन