24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की निदेशक पायल मोदी ने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार शाम करीब 7ः30 बजे की है। पायल मोदी ने कथित रूप से एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और 5 अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट के मुख्य आरोपः चिराग पासवान और उनके रिश्तेदारों पर राजनीतिक पावर का दुरुपयोग करने का आरोप। जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स पर सीजीएसटी व ईडी के छापे डलवाने का आरोप लगाया। पायल और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिलने का आरोप। सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त नहीं किया है, लेकिन जांच जारी है। पायल मोदी के पति किशन मोदी ने सुसाइड नोट की पुष्टि की है। पायल मोदी की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और सभी आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।
सुसाइड नोट का भावुक हिस्साः
“मेरे तीन छोटे बच्चे हैं, इसके बावजूद भी मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है। छापों के चलते मेरे पति, जो हार्ट पेशेंट हैं, की तबीयत बिगड़ गई है। हमने हर संभव जगह न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।“
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.