कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेटनिम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 1 सितंबर से आरंभ किए गए सदस्यता अभियान के संदर्भ में निम्बाहेड़ा भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की।बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के नगर प्रवासी रघु शर्मा ने बताया कि देश मे भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने संविधान के अनुसार समीक्षा व आंकलन कर जनता के बीच जाकर हर छह वर्ष में पुनः सदस्य बनाती है। इस बार भाजपा के प्रत्येक सदस्य की सदस्यता 31 अगस्त 2024 को समाप्त हो जाने के बाद 1 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के पहले सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान को लेकर 5-5 कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर 50-50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।बैठक के आरंभ में उद्बोधन देते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने भाजपा सदस्यता अभियान की जानकारी एवं इसकी तैयारी से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ को दिए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। नवलखा ने कहा कि हमें सदस्यता अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक बूथ पर हर घर जा कर नए सदस्यों को जोड़ने का काम करना हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस पारख, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, सहित मण्डल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिनोता में भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न अखिल भारतीय साहित्य परिषद चित्तौड़ प्रांत का विचार सत्र, जनजाति के लोग हिन्दू समाज का ही अभिन्न अंग- सांसद रावत