24 न्यूज अपडेट. जयपुर। चुनाव खत्म होने के साथ ही राजस्थान की भजनलाल सरकार एक्शन मोड में आ गई है। राजस्थान सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय पर सरकारी विभागों में हुई सभी भर्तियों की जांच करवाने का निर्णय किया है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखा है कि पिछले 5 साल में कर्मचारियों की भर्तियों में चुने गए अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच होगी और इसके लिए हर विभाग में एक आंतरिक कमेटी भी बनाई जाएगी। कार्मिक विभाग की ओर से प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा ने आदेश जारी किया है व लिखा है कि पिछले कुछ सालों में जो भर्तियां हुई हैं, उसमें प्रस्तुत फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज और डमी कैंडिडेट के मामले खूब सामने आए हैं। इस तरह से कई नौकरियां लोगों ने हासिल कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर विभाग, जिनके यहां पिछले 5 साल में भर्तियां हुई हैं, वह अपने यहां एक इंटरनल कमेटी बनाए और सिलेक्ट अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच करें। इसके साथ ही ये भी जांच करें कि परीक्षा देने वाला और नौकरी जॉइन करने वाला व्यक्ति एक ही हो। आवेदन पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक दस्तावेज समेत तमाम जांच की जाए। अगर किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज या भर्ती संबंधी सूचनाएं संदिग्ध पाई जाए तो सूचना एसओजी को दें। आपको बता दें कि अभी एसओजी पीटीआई भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं में फर्जी डिग्रियों, डमी कैंडिडेट मामलों की जांच कर रही है। पिछली भर्तियों में मुख्य तौर पर बाहरी राज्यों से लाई गई डिग्रियों सहित खेल सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों के वेरिफिकेशन करने की बात कही है। एसओजी ने अब तक 30 एफआईआर दर्ज कर ल है और 24 डमी कैंडिडेट पकडे है। पिछले 5 साल में 5546 पीटीआई, 10 हजार कंप्यूटर अनुदेशक, 9760 वरिष्ठ अध्यापक, 3 हजार सीईटी स्नातक स्तर, 6000 स्कूल व्याख्याता, 460 लाइब्रेरियन, 3531 सीएचओ सहित करीब 2.40 लाख पदों पर भर्तियां निकली हैं। कई भर्तियों का परिणाम आना बाकी है। 5 साल में पेपर लीक होने के प्रकरण भी काफी आए, जिनमें लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड, कनिष्ठ अभियंता सिविल, रीट 2021, पुलिस कॉन्स्टेबल 2021, वनरक्षक, वरिष्ठ अध्यापक ग्रुप ए, बी, सी परीक्षाओं के पेपर आउट हुए थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading