24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राष्ट्र भारती एकेडमी,नेला रोड,सेक्टर 14 में श्री पुष्कर दास महाराज के द्वारा चल रही संगीतमय नानी बाई के मायरे की कथा में पूर्णाहुति में चौथे दिन कहा कि साधु हो जाना व साधु बन जाने में बहुत फर्क हे स अगर हमारे घट में दया भाव आ जाएं तो यही संतत्व है। अधिकांश भक्त गृहस्थी में ही हुए हे स जो परमात्मा से जुड़ा होगा वही कथा,सत्संग में आता है। मायरे की कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा की नरसी जी को भक्ति मार्ग में कही जगह मान अपमान का सामना करना पड़ा स नरसी जी भजन करते हुए नगर अंजार के बाजार पहुंचे स ब्याही जी के वहा से एक व्यक्ति नरसी जी के पास आकर कहता है आपके डेरे में ठाकुर सांवल सेठ आए हैं। नरसी जी दौड़े दौड़े अपने डेरे में पहुंचते हे परंतु वहा भगवान नहीं थे। नरसी जी अश्रु धारा बहाते हुए बोलने लगे सांवरिया किस रे दिशा वर नाटो स आगे नानी बाई के ससुराल के घर के बड़े चौक में मायरा भरने की तैयारिया की गई। भरी सभा के बीच भगवान द्वारिकाधीश ने रुक्मणिजी के साथ नानी बाई को चुंदड़ी ओढ़ाई और मायरा भरा । अंत में भगवान द्वारकाधीश,राधा रुक्मणि और नरसी जी की सुंदर झांकी का मंचन किया गया। महाआरती की गई और पूरा प्रांगण जयकारों से गूंज उठा स प्रारंभ में संस्थापक धर्मनारायण जोशी, विजय प्रकाश विप्लवी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों में सांसद् मन्नालाल रावत, उपमहापौर, पारस सिंघवी, पूर्व महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, रजनी डांगी, डॉ. शिवसिंह सारंगदेवोत व डॉ . जे.के. छापरवाल, भाजपा नेता दिनेश भट्ट, नरेश पूर्बिया, डॉ. कुंजन आचार्य व यशवंत पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलन व तुलसी जल सिंचन करके कथा का शुभारंभ किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पटरी क्रॉस कर रहे पति-पत्नी और साली ट्रेन से कटे, पटरी पार कर जा रहे थे जागरण में सीनियर टीचर एग्जाम में उदयपुर के परीक्षा केंद्रों पर फोटो बदलकर बैठाया डमी कैंडिडेट, पोस्टिंग से पहले पकड़ा गया, सांचोर का है कैंडिडेट, उदयपुर में एग्जाम, ज्ञान मंदिर सेक्टर 4 और द स्टनवार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दी थी डमी ने परीक्षा