24 न्यूज अपडेट उदयपुर। पुलिस ने 2 करोड़ का अवैध डोडा चूरा पकड़ा है। चित्तौड़गढ़ के विशेष पुलिस टीम तथा कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप गाड़ी से करीब दो करोड़ रुपए की कीमत का 13 क्विंटल 7 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जप्त किया जिला। विशेष पुलिस टीम तथा शहर कोतवाली पुलिस ने सेमलपुरा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान सूचना पर कार्रवाई की। अभयपुर घाट क्षेत्र से एक बोलेरो पिकअप भारी मात्रा में डोडा चूरा लेकर आ रही है। यह समाचार मिले सेमलपुरा चौराहे पर नाकाबंदी की गई। महाराष्ट्र पासिंग पिकअप बोलेरो हाईवे की तरफ से आते हुए नजर आई पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। गाड़ी असंतुलित हो गई तथा रोड के किनारे उतर गई वह पेड़ से टकरा गई। मौके से चालक व खलासी जंगल की तरफ भाग गए। पिकअप की तलाशी लिए तो 65 थैलों में कुल 13 क्विंटल 7 किलोग्राम आवेध डोडा चूरा पाया गया एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ढाबे पर खाना खा रहा था ट्रक ड्राइवर, जलता हुआ कंटेनर आकर रूका, ट्रक को भी ले लिया चपेट में अवैध केमिकल प्लांट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6000 लीटर हाइड्रो क्लोरीक एसिड सहित उपकरण जप्त