24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. 14 दिसम्बर: बी. एन. विश्वविद्यालय के विधि संकाय के 32 विद्यार्थियों ने भारत के संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण माननीय चित्तौड़गढ़ सांसद व पूर्व बीजेपी राजस्थान अध्यक्ष सी.पी.जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। छात्रों ने लोकसभा की कार्यवाही को देखा, जहां संविधान पर एक विशेष सत्र चल रहा था। सत्र की कार्यवाही के अवलोकन के बाद सांसद सी.पी.जोशी ने विद्यार्थियों से मुलाकात की तथा फोटो भी लिया। बी.एन. विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन प्रो. कर्नल शिवसिंह सारंगदेवोत, बी.एन.संस्थान के सचिव प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़, और रजिस्ट्रार डॉ. निरंजन नारायण सिंह राठौड़ ने छात्रों को इस शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस यात्रा के दौरान विधि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. आशुतोष पितलिया, डॉ. अनिला, डॉ. किरण चौहान, डॉ. पुष्पलता डांगी और अभिमन्यु चौहान भी उपस्थित थे। छात्रों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एलिवेटेड फ्लाई ओवर का विधिवत शुभारंभ, टेण्डर, अब ठेकेदार निगम को देगा दो नई चमचमाती कारें, तुरंत लेनी होगी रेलवे की परमिशन, अतिक्रमण मुक्त मार्ग कुछ ही दिनों में सौंपना होगा, कंसल्टेंट का नाम अब तक नहीं आया सामने भाजपा उदयपुर शहर जिला संगठन पर्व में भी राजस्थान में अव्वल