कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा । यहां जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आदम कद प्रतिमा पर महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की उपस्थिति में कांग्रेस जनों ने शहीद दिवस के रूप में मनाया।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुरुवार को सुबह 11.15 बजे अहिंसा के पूजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आंजना ने उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों को महात्मा गांधी जी के बताए गए मार्ग पर चलने एवं उनके दिए गए उपदेशों का अनुसरण करने का आह्वान किया। समस्त कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर, निवर्तमान पार्षद रविप्रकाश सोनी, निवर्तमान पार्षद मनोज पारख, जसवंत सिंह आंजना रामगोपाल वैष्णव, नुसरत खान, मुकेश पारख, आशीष अग्रवाल,बाड़ी के सरपंच गोपाल लाल रैगर, निवर्तमान पार्षद कालू कुमावत, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधि गण,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी गण,गणमान्य जन एवं आम जन इत्यादि उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.