जोधपुर। एसीबी की कार्रवाई में चिकित्सा विभाग का बाबू नरेंद्र भारती टे्रप हो गया। उससे 5000 की रिश्वत राशि बरामद की गई। फिलहाल उसके मकान और अन्य ठिकानों पर एसीबी की ओर से सर्च चल रही है। परिवादी की ओर से शिकायत दी गई थी। एसीबी टीम ने तस्दीक की व आज ट्रेप कर लिया। एसीबी के उप अधीक्षक गोवर्धन राम ने बताया कि 24 अक्टूबर को एसीबी की स्पेशल यूनिट में परिवादी ने लिखित रिपोर्ट पेश की। बताया कि स्वास्थ्य विभाग जोन डायरेक्टर के कार्यालय में उनकी एक कार लगी हुई थी। बिल बनाने की एवज में कार्यालय में कार्यरत बाबू नरेंद्र भारती की ओर से रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद 24 अक्टूबर को एसीबी की टीम ने वेरिफिकेशन करवाया और आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दीपावली के अवकाश खत्म होने के बाद आज ऑफिस के बाबू फिर से एक्टिव हुआ और जैसे ही परिवादी से 5000 रुपए लिये वैसे ही धरा गया। एसीबी टीम ने हाथ धुलवाए तो रंग निकल आया। बाबू को हिरासत में लिया गया है। शिकारगढ़ स्थित मकान पर सर्च हो रही है। हर बार की तरह यहां भी रिश्वत के खेल में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.