भोपाल। आप भूलकर भी किसी सज्जन को अंकल मत बोलियेगा, धनाई हो सकती है। क्रोध और तैश में आकर बेवजह कोई आपको अपने साथियों को बुलाकर पीट सकता है। भोपाल के जाटखेड़ी में कस्टमर को पत्नी के सामने अंकल बोलना दुकानदार को महंगा पड़ गया। अंकल गुस्सा हो गए और दुकानदार को पीट दिया। शास्त्री फैशन शॉप के संचालक विशाल शास्त्री के साथ मारपीट का सीसीटीवी अब सामने आ गया है। इस ग्राहक ने आधा दर्जन साथियों के साथ मिल कर दुकान में धमाल मचा दी। मालिक को बाहर निकाल कर डंडे और बेल्ट से पीट दिया। बचाव में आई महिला पर भी बेल्ट से वार कर दिया। मिसरोद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। विशाल शास्त्री ने बताया कि रोहित रिछारिया नाम का व्यक्ति पत्नी और बच्ची के साथ उनकी दुकान पर साड़ी खरीदने आया। उसने रोहित से किसी रेंज की साड़ी खरीदनी है यह पूछ लिया। उसने कहा कि हजार रुपए तक की दिखा दो। हजार रुपए तक की साडिय़ां पसंद नहीं आई तो उसने कहा कि ऊंची रेंज में भी दिखा दो, हमें ऐसा-वैसा मत समझो। इस पर उसने कहा कि अंकल मैं आपको ऐसा-वैसा नहीं समझ रहा हूं। इस पर अंकल बोलते ही ग्राहक नाराज हो गया और बहस करने लगा। उस समय तो वह दुकान से चला गया मगर पत्नी-बच्ची को घर छोडऩे के बाद कई युवकों के साथ लौटा व घसीटकर बाहर ले गया। सबने मिलकर मारपीट की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरकारी प्रताडऩा : जेईई मेन आवेदन में आ रही परेशानी, कैटेगरी सर्टिफिकेट जारी करने वाले अधिकारी का नाम मांगा बाबूजी धीरे चलना : चिकित्सा विभाग का बाबू 5 हजार की रिश्वत लेते हो गया ट्रेप