24 न्यूज अपडेट. बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट 2025 पेश करने के दौरान शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर 77,899 से 759 अंक गिरकर 77,140 पर आ गया। निफ्टी भी 60 अंक लुढ़ककर 23,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।बाजार की स्थितिःसेंसेक्सः 350 अंक की गिरावट (77,140)निफ्टीः 60 अंक की गिरावट (23,440)सेंसेक्स के 30 में सेः 20 शेयरों में गिरावट, 10 में तेजीनिफ्टी के 50 में सेः 35 शेयरों में गिरावट, 15 में तेजीसेक्टोरल प्रदर्शनःएनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबलः 1.21 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट आई है। 31 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (क्प्प्े) ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।अंतरराष्ट्रीय बाजार का असरःअमेरिका का डाओ जोंसः 0.75 प्रतिशत गिरावट (44,544)-एसएंडपी 500ः 0.50 प्रतिशत की गिरावट (6,040)नैस्डैकः 0.28 प्रतिशत की गिरावटबजट के चलते शनिवार को खुला बाजारठैम् और छैम् सामान्य कारोबारी दिनों की तरह आज सुबह 9ः15 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक खुले। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट के कारण शनिवार को बाजार खुला था। 31 जनवरी को सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 258 अंक बढ़कर 23,508 पर बंद हुआ था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 31 01 2025 Epaper- 325 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें अग्निवीर वायु भर्ती 2025: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक