Site icon 24 News Update

बजट 2025 के दौरान सेंसेक्स में गिरावटः ऊपरी स्तर से 759 अंक नीचे

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के केंद्रीय बजट 2025 पेश करने के दौरान शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर 77,899 से 759 अंक गिरकर 77,140 पर आ गया। निफ्टी भी 60 अंक लुढ़ककर 23,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार की स्थितिः
सेंसेक्सः 350 अंक की गिरावट (77,140)
निफ्टीः 60 अंक की गिरावट (23,440)
सेंसेक्स के 30 में सेः 20 शेयरों में गिरावट, 10 में तेजी
निफ्टी के 50 में सेः 35 शेयरों में गिरावट, 15 में तेजी
सेक्टोरल प्रदर्शनः
एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबलः 1.21 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट आई है। 31 जनवरी को विदेशी निवेशकों ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (क्प्प्े) ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असरः
अमेरिका का डाओ जोंसः 0.75 प्रतिशत गिरावट (44,544)
-एसएंडपी 500ः 0.50 प्रतिशत की गिरावट (6,040)
नैस्डैकः 0.28 प्रतिशत की गिरावट
बजट के चलते शनिवार को खुला बाजार
ठैम् और छैम् सामान्य कारोबारी दिनों की तरह आज सुबह 9ः15 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक खुले। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट के कारण शनिवार को बाजार खुला था। 31 जनवरी को सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 258 अंक बढ़कर 23,508 पर बंद हुआ था।

Exit mobile version