24 न्यूज अपडेट, सवाई माधोपुर। मामला गजब का है। कहते हैं कि ताली दोनों हाथों से बजती है। इस मामले में यह हुआ या नही हम लीगली नहीं कह सकते मगर कहानी खुद तथ्य बयां कर रही हैं सवाईमाधोपुर जिले में एक नगरपालिका है खिरनी नगर पालिका। वहां के चेयरमैन साहब हनीट्रेप के शिकार हो गए। चेयरमैन साहब को महिला ने बुला कर अश्लील वीडिया बनवा लिया, उसके बाद बदमाशों ने इज्जत बचाने के बदले 1 करोड़ मांग लिए। चेयरमैन साहब की किस्मत अच्छी थी कि बदमाशों में से एक समाज का ही निकला, उसे समाज का वास्ता दिया तो लोकेशन भेजकर घरवालों को बुला लिया और मामले में पुलिस की एंट्री होते ही हनीट्रेप गैंग का खेल खत्म हो गया। सवाईमाधोपु कोतवाली थाना पुलिस ने 48 घंटे में हनीट्रेप गैंक के सदस्यों को दबोच लिया। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभय पुत्र विक्रम निवासी कैमरी, प्रमेन्द्र पुत्र हीरालाल निवासी बाड़ोलास, मुनेश पुत्र शंभु निवासी माणौली, उदयसिंह पुत्र रामरतन निवासी माणौली, सुनीता पत्नी ओमप्रकाश निवासी गंभीरा हाल निवासी खैरदा को गिरफ्तार किया है। चेयरमैन साहब रूपसिंह डोई ने 29 अप्रेल को रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। इसमें आरोपियों ने डोई को धमकाया कि हमारे पास तेरा और एक महिला का अश्लील वीडियो है। 10 लाख रुपए लेकर मुझसे मिलो नहीं तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। लगातार कॉल आते रहे और 28 अप्रैल रात 9 बजे खेरदा की रहने वाली विधवा महिला सुनीता ने कॉल कर डोई को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। उसी रात डोई ड्राइवर मुकेश जाट के साथ उनके बताए ठिकाने खेरदा पहुंचे। जहां सुनीता ने चार घंटे तक डोई को फोन पर उलझाए रखा और इधर-उधर भटकाती रही। रात 1 बजे बम्बोरी चौराहा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक मकान में मिलने के लिए बुलाया। रूप सिंह का कहना है कि जैसे ही वह अंदर पहुंचे तो महिला ने पीने के लिए पानी दिया। इसी दौरान आरोपी अभय, प्रमेन्द्र, मुनेश, उदय सिंह आ गए। उन्होंने बंदूक दिखाकर उनको वस्त्र विहीन कर दिया। महिला भी वस्त्र विहीन हो गई। आरोपियों ने संदिग्ध हालत में उनका और सुनीता का वीडियो बना लिया। धमकी दी कि 10 लाख की व्यवस्था करो नहीं तो राजनीतिक करियर खत्म हो जागएा। उन्होंने कार से 5 लाख रुपए और सोने की अंगूठी भी निकाल ली।
अचानक हुए घटनाक्रम से चेयरमैन घबरा गए और रुपए के इंतजाम के लिए दो जगह फोन किया। आरोपी चेयरमैन को सूनसान जगह पर ले गए। इस दौरान डोई ने वहां मौजूद अपने समाज के व्यक्ति को विश्वास में लिया और मौके की लोकेशन परिजनों को भेज दी। खिरनी चेयरमैन के किडनेप की लोकेशन मिलते ही परिजन मौके पर आ गए। लोगों देख अपहरणकर्ता भाग छूटे। इसके बाद खिरनी चेयरमैन कोतवाली थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लोकेशन मिलने पर डोई के भाई धर्म सिंह, भतीजा विजय, रिश्तेदार मुकेश सिराधना और माधोसिंह बैंसला मौके पर पहुंचे थे। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड कालूराम है। प्रमेन्द्र गुर्जर को तीन लोगों को टारगेट करना था। बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल, खिरनी चेयरमैन रूप सिंह डोई और एक आगरा के किसी अधिकारी के नंबर दिए थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading