24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लूट की यह घटना 13 सितंबर 2024 को उस समय हुई जब भारत फाइनेंस कंपनी में रिस्क रिकवरी मैनेजर के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश भागलाघाट बारा से कलेक्शन लेकर ऋषभदेव लौट रहे थे। बिलख गडावत के पास अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओम प्रकाश की बाइक को रुकवाया। उन्होंने लोहे के सरिये और अन्य हथियार दिखाकर धमकाया और पैसे से भरा कलेक्शन बैग छीन लिया। इस बैग में ₹52,650 नकद, पेन, डायरी और कलेक्शन डिमांड शीट शामिल थे। लूट के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।ओम प्रकाश ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और गवाहों के बयानों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, लूट में शामिल बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। इस घटना ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट द्वारा जिला कलेक्टर नमित मेहता का स्वागत एवं अभिनंदन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अपमान को लेकर सांसद मन्नालाल रावत सहित जनजाति सांसदों ने दिया ज्ञापन