24 न्यूज अपडेट ब्यूरो। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप रहने के लिए कहा था और आजकल इसकी सुनवाई सुर्खियों में है। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल अपनी किताब ’फुल डिस्क्लोजर’ में भी ट्रम्प से मुलाकात का जिक्र कर चुकी हैं। अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई के दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल ने कहा कि उनकी मुलाकात ट्रम्प से 2006 में हुई थी। तब वे 60 साल के थे और स्टॉर्मी 27 साल की। ट्रम्प पर आरोप है कि राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले 2016 में पोल खुलने के डर से स्टॉर्मी को उन्होंने चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। ट्रम्प के वकील ने भी यह स्वीकर किया कि पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर दिए थे। इसके बाद इसकी भरपाई के लिए उन्होंने बिजनेस रिकॉर्ड्स में धांधली कर दी। कोर्ट में 5 घंटे तक चली सुनवाई में स्टॉर्मी डेनियल ने ट्रम्प से मुलाकात को तफसील से समझाया। उसने कहा कि ट्रम्प ने 2006 के सेलेब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान उन्हें होटल में बुलाया, जब वह पहुंचीं तो ट्रम्प ने खुद दरवाजा खोला। सिल्क के कपड़े पहन रखे थे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कई बार हंसी-मजाक हुआ। “जब मैंने ट्रम्प से उनकी पत्नी के बारे में पूछा तो बताया कि वे अब एक कमरे में नहीं सोते। बातचीत के दौरान स्टॉर्मी बाथरूम में गई। ट्रम्प टी-शर्ट और शॉर्ट्स में आ गए। स्टॉर्मी ने बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन ट्रम्प ने रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। कोर्ट में हालत यह हो गई कि बीच कई बार जज को उन्हें आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल करने पर रोकना पड़ा। इधर, सुनवाई में ही ट्रम्प स्टॉर्मी को अपशब्द कहते हुए नजर आए। पोर्न स्टार ने कहा कि उन्होंने डर की वजह से संबंध बनाने से मना नहीं किया। कमरे से बाहर आते वक्त उनके हाथ कांप रहे थे स्टॉर्मी ने बताया ट्रम्प ने यह कहा था कि वह उन्हें उनकी बेटी की याद दिलाती हैं, जो काफी स्मार्ट और खूबसूरत है, लेकिन उनकी कद्र नहीं की जाती। स्टॉर्मी को विदा करते वक्त ट्रम्प ने जल्द दोबारा मिलने की बात कह दी। उस दिन के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। उनके पास फोन रिकॉर्ड्स भी हैं। ट्रम्प उन्हें ’हनीबंच’ कह कर पुकारते थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.