उदयपुर। उदयपुर शहर से 5 किलोमीटर दूर आज पेंथर ने दो महिलाओं और एक बछड़े पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अभी अभी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाली महिला का नाम मांगीबाई सेन बताया गया है। आपको बता दें कि वन विभाग की टीम 23 दिन से पेंथर की तलाश कर रही है। राठौड़ों का गुड़ा और केलवों का खेड़ा गांवों के बीच कुछ पगमार्क दिखाई दिए हैं, लेकिन गश्त के दौरान टीम को दिखाई नहीं दे रहा है। आदमखोर अब तक 9 लोगों की जान ले चुका है। अब पेंथर उदयपुर शहर के करीब आ चुका है व एक ही दिन में बडग़ांव में दो हमले किए व एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि बुधवार दोपहर 3 बजे बडग़ांव के मदार में खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं पर पेंथर झपटा। एक महिला का बेटा लाठी लेकर पेंथर दौड़ा तो पेंथर भाग निकला। पेंथर ने सीधा महिला के गले पर तेज वार किया था। पेंथर ने केशीबाई और मांगीबाई पर वार किया था जिनका एमबी हॉस्पिटल में इलाज हो रहा था। शाम को मांगीबाई ने दम तोड़ दिया। केशीबाई और मांगीबाई खेत में काम कर रही थी। केशीबाई के बेटे गणेशराम ने लाठी से पेंथर को मारा तो दूर जाकर गुर्राने लगा। पेंथर ने पहले मांगीबाई को व बाद में केशीबाई को गंभीर घायल करदिया। दोनों के गर्दन और हाथ में गंभीर घाव हो गए थे। इससे पहले कल रात को ही पेंथर ने बडग़ांव में बछड़े का शिकार किया था जिसका वीडियो वायरल हुआ है। पेंथर बछड़े को गर्दन से दबोच कर 4 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ता नजर आ रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात के समय पटाखे फोडऩे की सलाह दी है। साथ ही अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation *प्रभावित क्षेत्रों में गतिविधियां तेज करें – डॉ बामनिया* उदयपुर के दिलीप सिंह चौहान भारतीय ड्रैगन बोट टीम के चीफ कोच नियुक्त