24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में तीन प्रकरणों व पुलिस पर फायर करने के चार मामलों में फरार सहित 10 आपराधिक मामलों मे लिप्त वांछित अपराधी 30 हजार रुपये के ईनामी बदमाश उदयलाल गुर्जर को सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस व डीएसटी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी उदयलाल गुर्जर के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज होकर सात मामलों में वांछित चल रहा था। जिला स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियो की सूची में शामिल था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजीपी रेंज उदयपुर ने 30 हजार रुपये के ईनाम की राशि जारी की थी। मारवाड़ के तस्करों से संपर्क में रहकर पिछले काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी करता आ रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के बिजयपुर थाना सहित कोतवाली निम्बाहेड़ा, कनेरा, मंगलवाड़ व बस्सी में मादक पदार्थों की तस्करी में तीन मामलों, पुलिस पर फायर कर फरार होने के चार मामलों सहित कुल 10 आपराधिक मामलों में लिप्त उदयलाल गुर्जर अप्रेल 2022 में तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हुआ था। उसके बाद 06 प्रकरणों में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी, जानलेवा हमला, अवैध आर्म्स व धमकी देने के प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें सभी मे वांछित था। कनेरा, मंगलवाड़ व बिजयपुर थाने के तीन प्रकरणों में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा, अफीम व वाहन की जब्ती के मामले में भी वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई थी, जिसे महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ने बढ़ा कर 30 हजार रुपये किया था। आरोपी को जिला स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियों की सूची में चयनित किया हुआ था। आरोपी उदयलाल के खिलाफ जिले के बिजयपुर थाना सहित कोतवाली निम्बाहेड़ा, कनेरा, मंगलवाड़, बस्सी व कोतवाली चित्तौड़गढ़ में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी उदयलाल गुर्जर मारवाड़ के तस्करों के सम्पर्क में रहकर कई समय से उन्हें मादक पदार्थ उपलब्ध करवा रहा था।वांछित आरोपी उदयलाल गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए एएसपी सरितासिंह के निर्देशन मे एस.एच.ओ. सदर चित्तौड़गढ़ निरंजन प्रताप पु.नि., डीएसटी प्रभारी मुंशी मोहम्मद उप निरीक्षक व सदर थाने के हैड कानि. सुरेंद्र सिंह, कानि. डूंगर सिंह, पृथ्वीपाल, बलवंत सिंह, विनीत कुमार, संजय कुमार एवं डीएसटी टीम के कानि. सुरेंद्र पाल, विक्रम, दीपक व विजय एवं साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार द्वारा वांछित अपराधी बिजयपुर थाने के पेमाखेड़ा निवासी उदयलाल पुत्र रतनलाल गुर्जर को बिजयपुर थाने के एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफतार किया गया। आरोपी उदयलाल गुर्जर को गिरफ्तार करने में डीएसटी के कानि. सुरेन्द्र पाल की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांवलियाजी के चढ़ावे में आई 58 किलो से अधिक अफीम जब्त पंचायत राज उपचुनाव मे जिला परिषद वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी दो हजार 23 वोटो से विजय