सन्त हृदय नवनीत समाना -विष्णुकान्त शास्त्रीकल कथा समापन के बाद श्री खाटूश्याम भजन सन्ध्या 24 News Update उदयपुर, फतेहपुरा बेदला रोड स्थित मंगल श्री गार्डन मे पांचवें दिन श्रीमद्भागवत कथा मे व्यास पीठ से लालसौठ के आचार्य श्री विष्णुकान्त शास्त्री ने गांगाणी जैसे परिवार की अटूट धार्मिक श्रृदाआस्था के लिए बताया कि “किस्मत वालो को मिलता हे प्यार भरा परिवार……।” वर्तमान मे पाखण्डी छद्मचर तथाकथित सन्तो पर कटाक्ष करते हुए बताया कि ” सन्त हृदय तो नवनीत समाना…। कथा मे भक्त ध्रुव,भक्त प्रहलाद को प्रताड़ना फिर भक्ती, तपस्या और विश्वास से भगवान प्राप्ति का सुन्दर चित्रण किया। श्री कृष्ण के जेल जन्म,यमुनापार कर नन्दगांव पहुँचना, नन्दोत्सव होना, कृष्ण की बाल लीलाओं, गायो की सेवा, पूतनावध, माखन चोरी,औखल से बांधना,गोपियो संग रास करना, गोवर्धन पर्वत उठा इन्द्र का अभिमान चूर करना मिट्टी खाकर मुंह मे ब्रह्माण्ड के दर्शन कराना, राधाकृष्ण के साथ फूलों की होली आदि रहस्यमयी सन्दर्भो को सजीव झांकियो के साथ रोचक बना प्रस्तुत किया। पूरे पाण्डाल को रंग बिरंगे गुब्बारों खिलोनो से सजाया। प्रारम्भ मे सत्य नारायण श्रीमती उषा गांगाणी ने परिवार सहित भागवत की अगुवानी कर माल्यार्पण किया। संयोजक दीपक गुप्ता के अनुसार आज और कल रुक्मणी विवाह, महारास, गोपी विरह, सुदामा चरित्र आदि के बाद समापन पर सायंकाल सवा सात बजे से खाटूश्याम कीर्तन होगा। सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिल आनन्द शर्मा, केमिता राठौड, योगेश सैनी प्रतीक माहेश्वरी तथा अन्य मधुर श्याम भजनो से गुणगान कर रिझायेगें । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जेईई मेन 2026 में उदयपुर का दबदबा: रेडिएंट एकेडमी के सारांश वाधवानी बने दक्षिण राजस्थान टॉपर, कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल दिनदहाड़े महिला से हैंडबैग लूटा, दो अज्ञात युवक फरार