24 न्यूज अपडेट. अजमेर। जब चोरी ही करनी है तो क्या अपने और क्या पराए। लेकिन यह मामला थोड़ा सा विचित्र है क्योंकि पिता ने अपनी ही बेटी के घर से 24 लाख के जेवर चुरा लिए। अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद महीने भर पहले एक मकान में हुई लाखों के जेवरात और नकदी चोरी का खुलासा कर दिया। इसमें पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया। चौंकाने वाली बात है कि आरोपी पिता ने बेटे के साथ मिलकर अपनी ही बेटी के ससुराल में वारदात अंजाम दिया। आरोपियों की निशानदेही पर चुराया गया 24 लाख रुपए का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार गौसिया कॉलोनी, बड़े पीर रोड निवासी मुजफर भारती पुत्र सरदार-अली के मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी हो गए। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 30 अक्टूबर को परिवार रिश्तेदार के यहां दावत में गया था। कमरे की कुंडी को काटकर इस दौरान चोर अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर सोने की 3 चेन, 5 पेंडिल, 2 हथफूल, सोने की 15 छोटी बड़ी अंगूठियां और 3 लाख 50 हजार रुपए चुरा लिए। चोरों ने छत पर बने कमरे का भी ताला तोड़ दिया और 4 तोला सोने की 5 अंगूठियां, एक सोने का 7.5 ग्राम का पेंडिल, 1 सोने का झुमका, 1 मोतीमाल सोने की, 2 चांदी की चेन ले गए। दरगाह थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ के मीडिया बयान के अनुसार एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर पुलिस टीम ने आसपास के 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालो तब जाकर संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित किया जा सका। कैमरे में दिखाई दिए अंदरकोट ढाई दिन का झोपड़ा हाल किरायेदार गरीब नवाज कॉलोनी नई सड़क निवासी सीम हुसैन (45) पुत्र अफजल हुसैन और उसके पुत्र शहान (22) को शक के आधार पर पकड़कर पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक शहान अपनी बहन के घर आता जाता रहता है। रिश्तेदारी और जान पहचान का फायदा उठा कर उसने परिवार जब अंदरकोट में रिश्तेदार के यहां दावत में गया था, तब मौका ताड़ कर पिता के साथ मिलकर चोरी की वारदात अंजाम दे दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एडमिन खतरे में : जिम्बाब्वे में वाट्सएप एडमिन को 4200 रूपए की भरनी होगी लाइसेंस फीस उदयपुर बुलडोजर जस्टिस पर सुप्रीम फैसला- कोर्ट बोला- अफसर जज नहीं हैं, अब अगर 15 दिन के नोटिस बगैर निर्माण गिराया तो अपने खर्च पर दोबारा बनाना होगा